ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

"मैंने अपने धर्म के नाम को अपनी फिल्म का टाइटल बना दिया इसलिए इसको लेकर विवाद नहीं होना चाहिए ", करण राजदान

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 9, 2021

मुंबईअक्टूबर 09  (न्यूज़ हेल्पलाइन)  फिल्मकार करण राज़दान जिन्होंने 'गर्लफ्रेंड' और 'हवस' जैसी फिल्में बनाई है , वह अब अपनी अगली फिल्म 'हिंदुत्व' ऑडियंस के लिए लेकर आ रहे है। फिल्म की शूट लगभग ख़त्म हो गयी है और करण को पूरा यकीन है उनकी यह फिल्म लोगों के दिलों में हिन्दू धर्म के लिए अलग सोच को पैदा करेगी। उन्होंने की न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत अपनी फिल्म को लेकर :
 
फिल्म के टाइटल को लेकर काफी वाद विवाद हो सकता है। इसपर अपना पक्ष रखते हुए करण ने कहा, "मुझे समझ नहीं आता मेरी फिल्म का टाइटल वाद विवाद का कारण कैसे बन सकता है। हम सब वासुदेव कुटुंबकम की भावना में विश्वास रखते। हम पूरे संसार को एक परिवार की तरह देखते है। क्योंकि मैंने अपने धर्म के नाम को अपनी फिल्म का टाइटल बना दिया इसलिए इसको लेकर विवाद नहीं होना चाहिए। "
 
फिल्म की शूट उत्तराखंड में हुई।अपने शूटिंग अनुभव के बारे में बात करते हुए करण ने बताया,"हमारा मुहूर्त शॉट उत्तराखंड के चीफ मिनिस्टर साहब ने दिया था। उसके बाद हमारी टीम को उत्तराखंड में शूट करते हुए काफी अच्छी फैसिलिटी मिली। पूरी टीम को vip ट्रीटमेंट दिया गया। मैं उत्तराखंड की सरकार को धन्यवाद देता हूँ हमारी शूट को इतना स्मूथ बनाने के लिए। "
 
फिल्म के रिलीज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "हम जनवरी 2022 में फिल्म रिलीज़ करने का सोच रहे है ,वह ज्यादा से ज्यादा फरवरी तक खींचा जा सकता है। "
 
फिल्म हिंदुत्व में आप बचपन की दोस्ती, प्यार, धर्म और पॉलिटिक्स सब कुछ देखेंगे .फिल्म में सोनारिका भदौरिया, आशीष शर्मा, अनूप जलोटा और अंकित राज नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.