ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

'थलाइवी की मां संध्या का किरदार निभाकर मैंने बहुत एन्जॉय किया', भाग्यश्री

Photo Source :

Posted On:Friday, September 3, 2021

मुंबईसितंबर 03 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   'मैंने प्यार किया' से सबका दिल जीत लेने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री 11 साल के बाद हिंदी फिल्म में अपनी वापसी कर रही है। उन्हें आखिरी बार साल 2010 में फिल्म 'रेड अलर्ट: द वॉर विदिन' में देखा गया था। अब वह कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी में जयललिता की माँ संध्या के किरदार में नजर आने वाली है। 

फिल्म से अपने किरदार की झलकी शेयर करते हुए भाग्यश्री ने लिखा, "थलाइवी के लिए हो जाइये तैयार। चीफ मिनिस्टर जयललिता की बहुत ही ख़ास बायोपिक। उनकी पर्सनल जर्नी एक एस्पायरिंग स्टूडेंट से लेकर एक रिलक्टेंट स्टार परफ़ॉर्मर तक और फिर तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर तक। थलाइवी की मां संध्या का किरदार निभाकर मैंने बहुत एन्जॉय किया, उनकी माँ की उनकी ज़िन्दगी में एक ख़ास जगह थी। “

फिल्म थलाइवी एक बायोग्राफिकल फिल्म है जो जयललिता की जिंदगी पर आधारित हैं। इसको ऐ एल विजय ने डायरेक्ट किया है और विष्णु वर्धन इंदूरि और शैलेश सिंह ने प्रोड्यूस । फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में नजर आने वाली है। इसमें अरविन्द स्वामी और प्रकाश राज भी नजर आएंगे। 

फिल्म 10 सितंबर को सिनेमा घरों में रिलीज़ की जाएगी। 

इस फिल्म के साथ साथ ,भाग्यश्री प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' में भी नजर आएंगी जो एक प्रेम कहानी है।फिल्म 14 जनवरी 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.