ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

निशा रावल और करन मेहरा के झगडे में डिजाइनर रोहित वर्मा ने निशा का साथ देते हुए लिखा एक पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 2, 2021

June 02, 2021 

 

फैंस को काफी बड़ा झटका लगा था जब खबर आयी उनके चहिते नैतिक यानी की करन मेहरा को पुलिस पकड़ कर ले गयी है जब उनकी बीवी निशा रावल ने उनके खिलाफ फिजिकल एब्यूज की कंप्लेंट की। करन को अरेस्ट होने के कुछ घंटो बाद बैल मिल गयी थी। कल निशा ने अपनी FIR दर्ज करने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई जिसमे उन्होंने अपना पक्ष रखा। 

 

अब डिजाइनर  रोहित वर्मा जो की निशा और करन दोनों के काफी सालो से अच्छे दोस्त है उन्होंने निशा के सपोर्ट में एक पोस्ट लिखा है। पोस्ट के साथ उन्होंने निशा की फोटो शेयर की है जिसमे उनके सर पर काफी चोट दिखाई दे रही है। रोहित ने लिखा, "मैं इतने सालो से चुप चाप निशा को सफर करते हुए देख रहा हूँ लेकिन आज इतने समय बाद उसने आवाज उठायी है और अपने लिए और अपने बच्चे के लिए मदद मांग रही है। मैं अपनी दोस्त को ऐसी हालत में देखकर शॉक्ड हूँ। एक आदमी कैसे कुछ ही पलों में राक्षस बन जाता है। मैं पूरी तरह से अपनी दोस्त निशा के इस बुरे वक़्त में साथ हूँ। उसे ऊपर उठना होगा और अपनी लड़ाई लड़नी होगी। उसका दुःखदर्द और हर्रास्मेंट के बारे में मैं बयान भी नहीं कर सकता। ऐसे वक़्त में मैं उसके साथ खड़ा हूँ। मैंने तुम्हारा हाथ पकड़ा हुआ है निशा। “

 

निशा ने करन पर इल्जाम लगाया है की उन्होंने उनका सर दीवार में मारा था और इस वजह से उन्होंने कम्प्लेन की। कल प्रेस कांफ्रेंस में निशा ने बताया कि करन का अफेयर चल रहा है और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है की करन ने उनको फिजिकली असाल्ट किया हो। 

 

वही करन ने बिलकुल अलग ही कहानी बताई है। उन्होंने बताया है की निशा ने पहले उनपर थूका और उसके बाद खुद अपना सर दीवार में मारा। ऐसा उन्होंने तब किया जब करन और उनके बीच अलीमोनी को लेकर लड़ाई हुई। 

 

निशा करन एक दूसरे को 14 साल से जानते है और उनकी शादी को 9 साल हो गए है। उन दोनों को एक बेटा भी है। कुछ समय से उन दोनों की शादी शुदा ज़िन्दगी में उतार चढ़ाव चल रहे थे और इस साल मार्च में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.