ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

फिल्म डायल 100 में मुझे सिर्फ फ़ोन पर बात करते हुए रिएक्शन देना होता था जो काफी चल्लेंजिंग था' , मनोज बाजपेयी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 11, 2021

मुंबई, अगस्त 11 2021  मनोज बाजपेयी एक कमाल के एक्टर है और अपने हर नए प्रोजेक्ट के साथ वह बार काफी ऊँचा सेट कर देते है। फैमिली मैन में उनके रोल को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और अब ज़ी5 पर रिलीज़ हुई फिल्म 'डायल 100' के लिए भी उन्हें काफी सराहना मिल रही है। उन्होंने की न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत फिल्म में उनके रोल को लेकर और बहुत कुछ। 

फिल्म में अपने को एक्टर साक्षी तंवर और नीना गुप्ता के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,"मैं साक्षी को काफी समय से जानता  हूँ। मैंने उनके कॉलेज में एक प्ले में उन्हें डायरेक्ट किया था।जब भी हम मिलते है हम काफी बात करते है। नीना जी के साथ मेरा सीनियर जूनियर वाला रिश्ता है। मैं उनसे बात करने में हिचकिचाता हूँ क्योंकि मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूँ। “

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन जब हम कैमरा के सामने होते है तो यह हिचकिचाहट बिलकुल नहीं होती। कैमरा के सामने हम सब प्रोफेशनल होते है।कैमरा ऑन होते ही हम अपना काम करते है और जैसे ही कैमरा बंद होता है हम वही पुराने अंदाज़ में वापिस आ जाते है। “

फिल्म के दौरान सबसे बड़े  चैलेंज के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "फिल्म में मैं पूरे समय फ़ोन पर रहता हूँ. हर समय फोन पर रहना काफी चल्लेंजिंग था क्योंकि मेरा किसी के साथ डायलॉग नहीं था।मुझे हर समय सिर्फ फ़ोन पर बात करते हुए रिएक्शन देने होते थे। “

इसके साथ साथ फिल्म की शूट के दौरान मैं बहुत स्ट्रिक्ट डाइट पर था जिसकी वजह से मेरे प्रोड्यूसर, कैमरा मैन सब काफी फ़्रस्ट्रेटेड होते थे। वे लोग सेट पर पार्टी करना चाहते थे लेकिन मैं कुछ नहीं खा पाता था। “

उनकी खुद की निजी ज़िन्दगी में भी ऐसी कॉल्स आती होंगी, उन कॉल्स को वह कैसे हैंडल करते है, इसपर उन्होंने बताया, " पहले हम ऐसी रैंडम कॉल्स को उठाया करते थे जो बहुत अजीब होती थी।लेकिन अब हमने ऐसी कॉल्स उठानी बंद कर  दी है और अब हमें शांति है। “

फिल्म डायल 100 को रेंसिल डिसिल्वा ने डायरेक्ट किया है और इसको सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है।फिल्म में मनोज के साथ साथ नीना गुप्ता और साक्षी तंवर भी नजर आ रहे है। फिल्म ज़ी5 पर स्ट्रीम कर रही है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.