ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

"सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ने से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है ', जन्नत ज़ुबैर रहमानी

Photo Source :

Posted On:Monday, June 21, 2021

June 21, 2021

 

जन्नत ज़ुबैर रहमानी इंडियन फिल्म और टेलीविज़न एक्ट्रेस है जो अब एक बहुत बड़ी सोशल मीडिया स्टार बन गयी है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोवर्स पूरे किये और दिन पर दिन यह नंबर बढ़ते ही जा रहे है। जन्नत ने अपनी इस उपलब्धि को डॉन सिनेमा की सिने आर्टिस्ट और टेक्निशंस के लिए आयोजित वैक्सीनेशन ड्राइव में हिस्सा लेकर सेलिब्रेट किया। यहाँ उन्होंने न्यूज़ हेल्पलाइन से की बातचीत :

 

अपनी इस बड़ी उपलब्धि को वैक्सीनेशन ड्राइव के साथ सेलिब्रेट करने की बात पर उन्होंने कहा, "यह एक डबल सेलिब्रेशन है। आज के समय में यह सबसे जरुरी  चीज है। हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करनी चाहिए। मैं बहुत खुश हूँ की मैं इस वैक्सीनेशन ड्राइव का हिस्सा बनी और मैं पूरी टीम को इसके लिए धन्यवाद देना चाहूंगी। “

 

बड़ी उपलब्धियों के साथ बड़ी जिम्मेदारियां आती है ,इसपर इन्होने बात करते हुए कहा," यह बात बिलकुल सच है। सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ने से  हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मुझे अब बहुत ध्यान से अपने सोशल मीडिया पर कंटेंट डालना होता है क्यूंकि इसको बहुत लोग देखते है और उसको फॉलो भी करते है। इस वजह से अब मैं पहले से ज्यादा और भी केयरफुल हो गयी हूँ। “

 

आज के समय में लोग अभी भी वैक्सीन लेने से डर रहे है। इसपर उन्होंने कहा, "शुरुवात में सब डर रहे थे लेकिन अभी इतने समय के बाद आज भी कुछ लोग है जिन्हे वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। मैं उनको कहना चाहूंगी की आज पूरी दुनिया वैक्सीनेशन ले रही है। इसलिए उन्हें माइंड सेट बदलना होगा और जल्द से जल्द वैक्सीनेशन लेनी होगी। यह उनके लिए और उनके आस पास के लोगों के लिए बेहतर होगा. “

 

जन्नत ने आगे कहा, "मुझे लगता है मैं कुछ भी सोशल मीडिया पर डालती हूँ तो लोग उसको फॉलो तो करते ही है साथ साथ वह उसको आगे भी फॉरवर्ड करते है। इसके माध्यम से एक बड़ी चैन बन जाती है और बहुत लोगों तक सन्देश पहुँचता है। मैं सबसे प्रार्थना करुँगी की वह वैक्सीनेशन को लेकर अवेयरनेस फैलाये और साथ साथ जल्द से जल्द वैक्सीनेशन ले। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.