ताजा खबर

'इश्कनामा' का ट्रेलर रिलीज़: सरहदों से टकराई जय रंधावा और शहनाज गिल की मोहब्बत

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 15, 2026

शहनाज गिल और जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इश्कनामा' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और इसके साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। यह एक ऐसी प्रेम कहानी है, जिसमें सिर्फ दो दिल ही नहीं, बल्कि दो मुल्क और दो अलग-अलग मजहब भी आमने-सामनेखड़े दिखाई देते हैं। ट्रेलर भावनाओं, रोमांस और बिछड़ने के दर्द का संतुलित मेल पेश करता है।

कहानी साल 1982 की पृष्ठभूमि में बुनी गई है।रंधावा फिल्म में 'निम्मा' के किरदार में हैं, जिसकी मुलाकात पाकिस्तान की रहने वाली 'नसीमा' यानीशहनाज गिल से होती है। मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। नसीमा जब भारत देखने की इच्छा जताती है, तो निम्मा उसे सरहद पार करहिंदुस्तान की सैर भी कराता है। लेकिन लौटते वक्त उनकी मोहब्बत मुश्किलों के ऐसे दौर में पहुंच जाती है, जहां रिश्तों से ज्यादा सरहदों और समाजकी दीवारें बड़ी साबित होती हैं।

ट्रेलर में सबसे भावुक मोड़ तब आता है, जब नसीमा के पिता को दोनों के रिश्ते की भनक लग जाती है। इसके बाद निम्मा को कैद कर प्रताड़ित कियाजाता है, जबकि नसीमा अपने प्यार के लिए परिवार के खिलाफ खड़ी होने का साहस दिखाती है। ट्रेलर यह संकेत देता है कि कहानी सिर्फ रोमांस तकसीमित नहीं है, बल्कि इसमें त्याग, संघर्ष और उम्मीद की मजबूत परतें भी देखने को मिलेंगी।

अरविंदर एस. खैरा के निर्देशन में बनी 'इश्कनामा' 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ट्रेलर को मिली शुरुआती प्रतिक्रिया सेसाफ है कि दर्शक जय रंधावा और शहनाज गिल की नई जोड़ी के साथ इस भावनात्मक प्रेम कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Check Out The Trailer:-


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.