ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जैकलीन फर्नांडीज ने खोला एनजीओ, गरीबों को खिलाएंगी खाना

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

देश में इन दिनों कोरोना संक्रमितों के आंकड़े दिन पर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में देश की कई संस्थाए और सेलिब्रिटीज महामारी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज का। अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने इस कोरोना काल के बीच एक फाउंडेशन की स्थापना की है। जिसके जरिए वह गरीब लोगों को मुफ्त में खाना खिलाएंगी। जैकलीन फर्नांडीस के इस फाउंडेशन नाम 'यू ओनली लिव वन्स' है।। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की । जैकलीन ने  सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं।,जिनमें वह  गरीब लोगों को खाना बांटती और उनके लिए खाना बनाती नजर आ रही हैं।
 
 
इन तस्वीरों को साझा करते हुए जैकलीन फर्नांडीस ने खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मदर टेरेसा ने एक बार कहा था, 'भूखे लोगों का पेट भरने से ही शांति की शुरुआत होती है'। मैं वास्तव में आज मुंबई रोटी फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करती हूं, जिसे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त श्री डी शिवानंदन चलाते हैं। महामारी के दौरान रोटी बैंक ने अब तक लाखों भूखे लोगों के लिए भोजन तैयार किया और उसे बांटा है। वह इस बात का सटीक उदाहरण हैं कि #दयालुता क्या करने की ख्वाहिश रखती है और मुझे इस दौरान उनकी मदद करने मे गर्व महसूस हो रहा है। हम बस एक बार जिंदगी जीते हैं! आइए, इस जिंदगी को दूसरों की मदद करने और अपने आसपास के लोगों की दयालुता की कहानी को साझा  करने के लायक बनाये!'
 
सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडीस का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके पोस्ट को पसंद कर रहे हैं और इस पहल के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.