ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जान्हवी कपूर और सारा अली खान का एकसाथ वर्कआउट करते हुए वीडियो हुआ वायरल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टारकिड्स का आपस में उनके कामों को लेकर कम्पेरिजन होता ही रहता है। वहीं बात अगर की जाए जान्हवी कपूर और सारा अली खान के बीच तो इनकी तुलना भी अधिकतर होती ही रहती है। भले ही फैंस और दर्शक इनकी एक-दूसरे से तुलना करते हो, लेकिन रियल लाइफ में दोनो एक-दूसरे के साथ बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। 
 
ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो कह रहा है। जी हाँ!! दरअसल जान्हवी कपूर और सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखने लायक है। 
 
वायरल हुए उस वीडियो में जान्हवी और सारा एकसाथ वर्कआउट करते हुए नजर आ रहीं हैं। दोनों के फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहें हैं। जैसा की बॉलीवुड की हसीनाएँ अपने फिटनेस का बहुत ख्याल रखती है, ऐसे में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती है। 
 
सारा ने जान्हवी के साथ वर्कआउट करते हुए उस वायरल हुए वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों स्विमिंग पूल के किनारे, वर्कआउट करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनके साथ उनकी ट्रेनर नम्रता पुरोहित भी हैं। 
 
सारा और जान्हवी साथ में कई तरह की एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे की ओर देखकर मुस्कुराती भी हैं। सारा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "गो विथ द फ्लो, स्टेडी एंड स्लो, किक हाई-स्कॉट लॉ। और इसी तरह आपको गोल्डन ग्लो मिलेगा।"
 
फिलहाल दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही फिल्म "अतरंगी रे" में नजर आएंगी। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बन रहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष भी मुख्य भूमिका है। वहीं जान्हवी कपूर फिल्म ‘गुड लक जेरी’ और ‘दोस्ताना 2’ में काम कर रही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.