ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जान्हवी कपूर के गाने 'नदियों पार' ने किये यू ट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज पूरे

Photo Source :

Posted On:Monday, May 24, 2021

 

May 24, 2021

 

जान्हवी कपूर , राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म 'रूही' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म को भले ही अच्छा रिस्पांस नहीं मिला लेकिन फिल्म के गाने सुपर हिट साबित हुए। फिल्म का गाना 'नदियों पारको लोगों ने खूब पसंद किया था और जान्हवी की डांसिंग स्किल्स की जम कर तारीफ हुई थी। गाने ने यू ट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए है। 
 

सोनी म्यूजिक इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पेज पर यह न्यूज़ शेयर की और लिखा, "200 मिलियन लोग थिरकते हुए #नदियों पार पहुंच गए है अपने घरो में सेफ रहते हुए।हम इस प्यार के लिए आपके आभारी है। “

 

यह गाना शामूर के सुपर हिट गाने 'लेट  मुसिक प्लेका रेक्रिएटेड वर्शन है और गाने में जान्हवी कपूर ने अपनी डांसिंग स्किल्स को बखूबी दिखाया है। गाना रिलीज़ होते ही सुपरहिट हो गया था और अब गाने को इतना प्यार मिल गया है की उसने यू ट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए है। 

 

गान फिल्म 'रूहीका है जो एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है जिसे हार्दिक मेहता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोडूस किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे भूत की है जो दुल्हन को उनके हनीमून से उठा लेती है। फिल्म में राजकुमार राव , जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आये। 

 

वर्कफ़्रंट परजान्हवी की  अगली फिल्म 'दोस्ताना 2 ' थी लेकिन अभी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई जब धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म की कास्ट को बदलने की बात की। फिल्म की काफी शूटिंग होने के बाद कार्तिक आर्यन को फिल्म से निकाल दिया गया। 

 

इसके बाद वह 'गुड लक जेरीमें नजर आएँगी जो एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म है जिसे सिद्धार्थ सेनगुप्ता डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म में उनके साथ दीपक डोबरियालमीता वशिष्टनीरज सूद और सुशांत सिंह नजर आएंगे। यह फिल्म तमिल फिल्म कोलमावु कोकिला का हिंदी रीमेक है। 

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.