ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अपने नए म्यूजिक वीडियो में गुरनजर चट्ठा संग नजर आने वाली है जैस्मिन भसीन

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 2, 2021

2 जून 2021
 
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन का बर्थडे मंथ शुरू हो गया है और वो काफी एक्साइटेड नजर आ रहीं हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया था कि यह मेरा बर्थडे मंथ है। जैस्मिन 28 जून को अपना जन्मदिन मनाती है, और इस बार अपने जन्मदिन से ठीक पहले वो अपने फैंस को एक बेहतरीन सरप्राइज देने वाली है। 
 
इस सरप्राइज का ऐलान उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर किया है। बिगबॉस हाउस से बाहर आने के बाद जैस्मिन बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। जैस्मिन और अली दोनों ही कभी एक-दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हैं तो कभी एक-दूसरे की फोटोज़ पर ऐसा कमेंट कर देते हैं कि फैंस का दिल जीत लेतें है। 
 
फिलहाल जैस्मिन के बर्थडे मंथ सरप्राइज की बात करें तो वो जल्द ही एक और म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है, जिसमें उनके अपोजिट पंजाबी पॉप सेंसेशन गुरनजर चट्ठा नजर आएंगे। जैस्मिन ने इस अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेंट करने के साथ ही एक झलक भी शेयर की है। हालांकि अभी तक गाने के टाइटल का खुलासा नहीं किया गया है। 
 
अपकमिंग गाने की एक प्यारी सी झलक शेयर करते हुए जैस्मिन ने लिखा, "14 जून को आप लोगों को फिर से प्यार कराने के लिए हम आ रहें हैं। बहुत एक्साइटेड हूँ।" जैस्मिन द्वारा शेयर किए गए गाने की झलक की बात करें तो इसमें जैस्मिन खेतों के बीच गुरनजर संग नजर आ रहीं हैं, दोनों एकसाथ बहुत ही प्यारे लग रहें हैं। 
 
वहीं गुरनजर ने भी गाने से एक नया लुक शेयर किया है, उन्होंने लिखा, "14 जून! नोट कर लीजिए। ये गाना आप सबके चेहरे पर ऐसे ही स्माइल लाएगा।" इस फ्रेश जोड़ी और इनकी केमिस्ट्री पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 
 
जैस्मिन और गुरनजर का यह सॉन्ग 14 जून को आउट होगा। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.