ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आरआरआर से कोमराम भीम के रूप में जूनियर एनटीआर का इंटेंस लुक आया सामने

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 20, 2021

20 मई 2021  |  साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जूनियर एनटीआर के लिए आज का दिन बहुत ही खास है, लेकिन साथ ही आपको बता दे कि कोरोना से संक्रमित होने के कारण वे इसबार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे, जिसकी जानकारी उन्होंने बुद्धवार को एक नोट जारी कर दी थी। हालांकि इसके बावजूद जूनियर एनटीआर ने अपनी तरफ से अपने फैंस को एक रिटर्न गिफ्ट दे दिया है। 
 
दरअसल अभिनेता ने आज के इस खास दिन पर अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म "आरआरआर" से अपना इंटेंस लुक जारी कर दिया है। जूनियर एनटीआर ने ट्विटर पर 'कोमराम भीम' के रूप में अपना फर्स्‍ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, "वह विद्रोही है। इस इंटेंस किरदार को निभाकर बहुत ही प्रसन्नता हुई। मैं अबतक के अपने सबसे बड़े चैलेंज कोमराम भीम से आप लोगों को इंट्रोड्यूज करते हुए काफी खुश हूं।"
 
वहीं राजमौली ने भी एनटीआर के लुक को रिवील करते हुए लिखा, "मेरे भीम के पास सोने का दिल है। लेकिन जब वह विद्रोही बनता है तो वह बेहद ही स्‍ट्रॉन्‍ग और बोल्‍ड बन जाता है।" सामने आएं पोस्टर की बात करें तो उसमें जूनियर एनटीआर काले कुर्ते और सफेद धोती पहनें हाथ में भाला लिए खतरनाक एक्सप्रेशन देते दिखाई दे रहे हैं।
 
कोमराम भीम के रूप में जूनियर एनटीआर का लुक काफी दमदम लग रहा है। जूनियर एनटीआर के अलावा फिल्म में राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन भी मुख्य किरदारों में है। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी। इसका प्रोडक्शन डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिल्म 13 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.