ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

मशहूर सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

जाने -माने निर्देशक व सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 54 साल के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार,कल देर रात केवी आनंद को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वह खुद ही कार चला कर चेन्नई के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां आज सुबह करीब 3 बजे उनका निधन हो गया। केवी आनंद ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1994 में मलयालम फिल्म ‘थेनमविन कोम्बाथ’ में सिनेमैटोग्राफर के रूप में की थी। इस फिल्म के लिए केवी आनंद को बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बाद केवी आनंद ने कई फिल्मों की सिनमैटोग्राफी की, जिसमें बॉलीवुड की फिल्म 'डोली सजा के रखना', शाहरुख खान स्टारर 'जोश', अनिल कपूर स्टारर 'नायक : द रियल हीरो', अजय देवगन स्टारर 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन स्टारर 'खाकी' आदि शामिल हैं। इसके अलावा केवी आनंद ने साल 2005 में तमिल फिल्म ‘काना कानदेन’ से निर्देशकीय पारी की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने ‘को’, ‘आयन’, ‘मातरान’, ‘आनेगन’, ‘कावन’, और ‘कापान’ जैसी कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया। केवी आनंद के आकस्मिक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.