ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कल्कि कोचलिन ने अपने पिता जोएल कोचलिन की पुस्तक 'द सन आईड चिल्ड्रन' का किया अनावरण।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 15, 2021

मुंबई, 15 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने बीते शुक्रवार अपने पिता जोएल कोचलिन की पुस्तक 'द सन आईड चिल्ड्रन' का अनावरण किया है। कल्कि  अपने पिता के साथ टाईटल वेव्स, बेंड्रा में इस पुस्तक की साइनिंग सेरेमनी पर मौजूद रहीं।

इस पुस्तक को लीडस्टार्ट द्वारा प्रकाशित किया गया है। पुस्तक 'द सन आईड चिल्ड्रन' एक ऐसे आदमी की कहानी को बतलाती है जो यूरोप से इंस्ताबुल, अफगानिस्तान से भारत और फिर अंत में हिमालय में जाकर बसता है। इस आदमी की यात्रा इस जीवन के सच जानने के लिए होती हैं जो एक अध्यात्मिक यात्रा में तब्दील हो जाती हैं। काफी अरसे बाद उसे जीवन का सत्य पता चल जाता हैं।वे अंत में इस निष्कर्ष पर पहुंचता है कि दुनिया में सारी चीजे एक दूसरे से संबंधित रखती हैं और यहीं एक मात्र अस्तित्व का मूल है।

कल्कि के पिता जोएल कोचलिन जो फ्रांस में जन्मे है परंतु उन्होंने ने अपनी एडल्ट लाईफ को भारत में जीया है।अपनी लाईफ को हमेशा एक मकसद की तरह जीने के लिए उन्होंने कई चीजे की हैं।वे एक इंजीनियर, पायलट,मोटरसाइकिल लवर और एक लेखक हैं। वे एक निपुण फोटोग्राफर भी है इसके अलावा भी उन्होंने आर्किटेक्ट, कॉरप्रेट, ट्रैवल और एडवेंचर से लेकर काफी परिपूर्ण चीजे की हैं।उन्होंने ट्रैवल मैग्जीन के लिए काफी सारे आर्टिकल्स भी लिखे हैं।

वे पुस्तक बियांड आसनास के सह-लेखक भी रह चुके हैं और उन्होंने श्री अरिबिंदो के उपन्यास सावित्री का फ्रेंच में ट्रांसलेशन भी किया है। 'द सन आईड चिल्ड्रन' उनका पहला उपन्यास हैं।

 इस पुस्तक की साइन्ड कॉपी  किताबखाना, टाईटल वेव्स और ग्रंथ बुकस्टोर्स पर उपलब्ध हैं। आप इस पुस्तक को अपने नजदीकी बुकस्टोर से खरीद सकते हैं और इस पुस्तक को अमेजन से भी ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.