ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कंगना रनौत ने बीजेपी को वोट देने के लिए अपने फैंस से की अपील

Photo Source :

Posted On:Friday, February 18, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 18 फरवरी 2022      पंगा क्वीन कंगना रनौत इस समय अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वे ऑल्ट बालाजी के रियालिटी शो "लॉकअप" से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली है। वह शो को होस्ट करेगी। यह शो काफी दिलचस्प होने वाला है, जो इसके ट्रेलर से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। 
 
कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी बात रखतीं है। अधिकतर ही उन्हें बीजेपी को सपोर्ट करते हुए देखा जाता है और एकबार फिर वह बीजेपी का सपोर्ट करते हुए अपने फैंस से अपील की है कि वे योगी आदित्यनाथ को वोट करें। 
 
एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कह रहीं हैं, "नमस्ते दोस्तों! हम सब जानते हैं कि अभी उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं। इस चुनावी कुरुक्षेत्र में वोट हमारा एकमात्र हथियार है। याद रखें कि हमें अपनी चहेती योगी सरकार को वापस लाना है। इसलिए भर-भरकर वोट देने होंगे। जब भी वोट देने जाएं तो अपने साथ 2-3 लोगों को साथ ले जाएं। याद रखें विजय का ये कीर्तिमान टूटे ना, एक भी वोट छूटे ना। जय श्री राम।"
 
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "विजय का ये कीर्तिमान टूटे ना, एक भी वोट छूटे ना। जय श्री राम।" कंगना के यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग धड़ल्ले से कमेंट्स कर रहे हैं। 
 
फिलहाल उनके शो लॉकअप की बात करें तो यह 27 फरवरी से आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर आएगा। शो 'लॉक अप' में 16 कंटेस्टेंट्स होगे। ये कंटेस्टेंट्स 72 दिनों तक शो के जेल में बंद रहेंगे, और इनके साथ वही होगा जो कंगना चाहेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.