ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तेजस की रैपअप पार्टी में कंगना रनौत ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 13, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 13 नवंबर 2021   कंगना रनौत इन दिनों जहां अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बनी हुई है, वहीं अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल ये तस्वीरें कंगना की अपकमिंग फिल्म "तेजस" के रैपअप पार्टी की है। 
 
दरअसल कंगना की इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है और शूटिंग पूरी हो जाने पर शुक्रवार को रैपअप पार्टी रखी गई थी, जिसमें कंगना रनौत गोल्डन और यलो कलर की खूबसूरत ड्रेस में अपने हुस्न की जलवा बिखेरती नजर आयीं। 
 
एक्ट्रेस ने रैपअप की कुछ फोटोज़ अपने सोशल मीडिया पर शेयर किएं है। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तेजस रैपअप पार्टी..... हमारे लवली प्रोड्यूसर्स के द्वारा।" कंगना की इस पोस्ट पर फैंस के बहुत कमेंट्स आ रहें हैं, सभी को कंगना का ये ग्लैमरस लुक काफी पसंद आ रहा है। 
 
वहीं फिल्म तेजस की बात करें तो कंगना इस फिल्म में एक एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आने वाली है। इस फिल्म के लिए कंगना ने कड़ी ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म का डायरेक्शन सर्वेश मेवारा द्वारा किया गया हैं, जबकि आरएसवीपी मूवीज द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.