ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कंगना रनौत को मिला महान फिल्ममेकर बिमल रॉय का कैमरा बोली इससे ही डायरेक्ट करूंगी अपनी अगली फिल्म।

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 30, 2021

मुंबई, 30 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एंब चर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत जोकि अपने विवादित बयानो को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं, उनको इस बार एक अनोखी चीज मिल गयी हैं। इस बार कंगना को बॉलीवुड के  महान फिल्ममेकर बिमल रॉय का पुराना शूंटिग कैमरा मिला हैं। कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल इस कैमरे  के साथ  अपनी  कुछ तस्वीरें साझा करते हुए इस बात की खुशी जाहिर की।

कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरे साझा करते हुए लिखा कि, ‘’यह कोई सामान्य दिन नहीं है, आज टीकू बेड्स शेरू के सेट पर मैने एक अनोखा रत्न पाया, भारतीय सिनेमा के स्वर्ण काल 1950 से मुझे न्यूवॉल कैमरा मिला जोकि अपने समय के महान निर्देशक बिमल रॉय जी का हैं।‘’

आगे कंगना ने अपनी पोस्ट में अपनी अगली फिल्म के निर्देशन के बारें मे लिखते हुए बताया कि,’’जैसे कि मैं अपनी दूसरी फीचर फिल्म ऐमरजेंसी को डायरेक्ट करने वाली हूं तो उसके लिए यह एक आशीर्वाद हैं। क्या प्यारा दिन हैं। हमे अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए यह अनमोल रत्न देने के लिए बिमल रॉय जी के परिवार का बहुत-बहुत धन्यवाद। फरनेंडो गयेस्की इस का प्रबंध करने के लिए धन्यवाद।‘’

बता दे कि, नवाजउद्दीन और अवनीत स्टारर फिल्म टीकू वेड्स शेरू को कंगना रनौत खुद प्रॉड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म को साई कबीर द्वारा निर्देशित किया जा रहा हैं। यह फिल्म अगले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म एमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जायेगी।

वर्कफ्रंट की बात करे तो कंगना आखिरी बार फिल्म थलाईवी में पूर्व अभिनेत्री और मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार को निभाती हुई नजर आई थीं।वे जल्द ही एक्शन फिल्म धाकड़ और तेजस में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी।  


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.