ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कंगना रनौत स्टार्रर चंद्रमुखी 2 की शूटिंग शुरू हुई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 6, 2022

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि वहजल्द ही तमिल फिल्म चंद्रमुखी के सीक्वल ने नजर आने वाली हैं। वहीं अब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।इसकी जानकारी खुद कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिये फैंस को दी है।
 
यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई रजनीकांत अभिनीत हॉरर -कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल होगी। फिल्म में कंगनाडांसर चंद्रमुखी का रोल निभाएंगी। फिल्म में कंगना के अपोजिट अभिनेता व निर्देशक राघव लॉरेंस लीड रोल में नजर आयेंगे।सन पिक्चर्स के बैनर तले निर्माता कलानिधि मारन इस फिल्म का निर्माण करेंगे।
 
गौरतलब है कि साल 2005 में रिलीज हुई चंद्रमुखी में रजनीकांत के साथ, ज्योतिका, नयनतारा, नसर, वादिवेलु आदि लोगोंने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थी। सुपरस्टार रजनीकांत और ज्योतिका स्टारर फिल्म चंद्रमुखी मॉलीवुड सुपरस्टार मोहनलाल कीब्लॉकबस्टर फिल्म मनिचित्रथाजु की आधिकारिक तमिल रीमेक थी। इस फिल्म को मलायलम और तमिल सिने दर्शकों सेबेपनाह प्यार मिला था। जिसके बाद इस फिल्म को कई भाषाओं में भी रीक्रिएट किया गया था। हिंदी में ये फिल्म भूल भुलैयाके नाम से रीमेक की गई थी। जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन ने लीड रोल प्ले किया था। अब इसी फिल्म केसीक्वल को राघव लॉरेंस लेकर आ रहे हैं। हालांकि इसे वो खुद डायरेक्ट नहीं करेंगे। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी वी वासुसंभाल रहे हैं।
 
बता दे, कंगना हाल-फिलहाल अपने सेकंड डायरेक्टोरियल इमरजेंसी को लेकर बीजी चल रही है. एक्ट्रेस के पास तेजस, सीता, और मणिकर्णिका 2 नामक फिल्मे भी हैं.


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.