ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पार्टी में सफेद साड़ी पहनकर कंगना रनौत ने बिखेरा जलवा

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 2, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 2 फरवरी 2022     अपनी लगन और मेहनत के दम पर आज इस मुकाम पर पहुंचने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने सपनों का महल बना लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसको उन्होंने खुद डिजाइन किया है। 
 
नए घर की खुशी में नवाज ने सोमवार को एक पार्टी होस्ट की थी, जिसमें इंडस्ट्री से उनके कई दोस्त शामिल हुएं। नवाब की पार्टी में एक्ट्रेस कंगना रनौत भी पहुंची, और इस दौरान उनका लुक देखने लायक था। 
 
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में भी पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वे नवाज और अवनीत कौर के साथ नजर आ रहीं हैं। नवाज के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने उनका धन्यवाद भी किया। 
 
कंगना लिखती है, "नवाजुद्दीन सिद्दीकी सर ने आखिरी रात अपने नये बंगले में टीकू वेड्स शेरू की टीम को होस्ट किया। इतनी शानदार शाम के लिए धन्यवाद सर।"
 
नवाज द्वारा आयोजित की गई पार्टी की फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। जिसमें आप देख सकते हैं कि कंगना, नवाज और अवनीत मीडिया के सामने खड़े होकर पोज दे रहें हैं। 
 
कंगना सफेद कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं। अपने सिंपल लुक में कंगना ने मानों सारी महफिल की लूट ली हो। वैसे कंगना अधिकतर ही अपने नए-नए लुक से अपने फैंस को अमेज करती रहती है, लेकिन उनका ये लुक देखकर उनके फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.