ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कंगना रनौत ने पिता के जन्मदिन पर लिखा खास पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 1, 2021

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने पिता अमरदीप रनौत के जन्मदिन पर उन्हें  सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में बधाई दी है। कंगना ने ट्विटर पर अपने पिता की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-'डियर पापा, काश आप इतने सख्त पैरंट न होते लेकिन उदास आखों, घुंघराले बाल और खासतौर पर बहादुर गर्म खून और गुस्से के लिए शुक्रिया। मैंने केवल आपका खून ही नहीं पाया है बल्कि आपकी आग भी पाई है। हैप्पी बर्थडे पापा, आपकी बब्बर शेरनी छोटू।'
 
कंगना के इस पोस्ट के जरिये फैंस कंगना के पिता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हालांकि कंगना के  उनके अपने पिता से बहुत अच्छे संबंध नहीं रहे हैं। इस बात का खुलासा कंगना स्वयं कई बार कर चुकी हैं। उनके पिता ने काफी सालों तक कंगना से बात तक नहीं की थी। कंगना के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्टिंग करे और इसीलिए काफी सालों तक वह कंगना से बात तक नहीं करते थे।
 
फिलहाल कंगना बॉलीवुड की एक कामयाब अभिनेत्री है और वह जल्द ही तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म तेजस और धाकड़ में भी नजर आयेंगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.