ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

करण जौहर ने की अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट, राजकुमार राव और जान्हवी कपूर आएंगे नजर

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 23, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 23 नवंबर 2021  करण जौहर अबतक अपनी एक से एक बेहतरीन कंटेंट वाली फिल्मों के जरिये दर्शकों को एंटरटेन करते आएं है। जहां एक तरफ उनके प्रोडक्शन तले बन रही कई फिल्मों की शूटिंग की जा रहीं हैं, वहीं वे साथ ही साथ अपनी कई नई फिल्मों की भी अनाउंसमेंट कर रहें हैं। अभी हाल ही में उन्होंने एक एक्शन फिल्म का ऐलान किया था जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में है। 
 
इस एक्शन फिल्म के ऐलान के बाद करण ने सोमवार को अपनी एक और फिल्म की घोषणा की, जिसका नाम "मिस्टर एंड मिसेज माही" है। फिल्म के ऐलान के साथ ही उन्होंने स्टारकास्ट का भी खुलासा किया है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। 
 
फिल्म का ऐलान करते हुए मोशन पोस्टर जारी करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, "एक सपने के पीछे दो दिल पेश है 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं और वह एक बार फिर दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ वापस आ रहे हैं। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अपनी इस फिल्म के साथ 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में आ रहे हैं।"
 
वहीं अभिनेता राजकुमार ने भी फिल्म की अनाउंसमेंट अपने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने लिखा, "कभी-कभी आप अकेले अपने सपनों का पीछा नहीं कर सकते हैं। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित जाह्नवी कपूर के साथ इस साझेदारी के लिए काफी उत्साहित हूं।"
 
राजकुमार और करण के अलावा जान्हवी ने भी फिल्म का ऐलान करते हुए मोशन पोस्टर रिवील कर लिखा, "पैड अप करने का समय - यह एक सपने का पीछा करते हुए दो दिलों की यात्रा होने जा रही है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही', सिनेमाघरों में 7 अक्टूबर 2022 को आ रहीं हैं।"
 
फिल्म की कहानी निखिल मेहरोत्रा और शरन शर्मा ने लिखा है। फिल्म का डायरेक्शन शरण शर्मा करेंगे। सामने आएं मोशन पोस्टर सेे यह जाहिर होता है कि राजकुमार राव फिल्म में महेंद्र की भूमिका निभाएंगे, जबकि जान्हवी फिल्म में महिमा का किरदार निभाती नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयीं है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.