ताजा खबर
Vakri Grah: ग्रह का वक्री होना क्या है, इसका असर क्या होता, कौन ग्रह कभी नहीं होते हैं वक्री?   ||    आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||   

करण जौहर 'यश जौहर फाउंडेशन' के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मदद के लिए तैयार।

Photo Source :

Posted On:Friday, June 18, 2021

बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर को याद करते हुए और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके बेहतरीन कामों को याद कर एक पहल की शुरुआत की हैं। करण ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया जिसमें यश जौहर द्वारा किए गए अनेक बेहतरीन कमों को दिखाया गया। इंडस्ट्री के लिए पिता यश द्वारा उठाए गए कई कदमों को इस विडियो में देखा गया।
 
इसी के साथ इस विडियो में अपनी आवाज में करण ने यह जानकारी दी कि अपने पिता की तरह ही वह भी इंडस्ट्री के लोगों की मदद के लिए एक नए पहल की शुरुआत करने जा रहे हैं। करण जौहर ने अपने पिता के नाम पर फाउंडेशन के शुरूआत करने की जानकारी दी। करण ने विडियो शेयर कर बताया कि आज वह 'यश जौहर फाउंडेशन' की शुरुआत करने जा रहे हैं और आज ही उन्होंने इस फाउंडेशन को लॉन्च करने की जानकारी दी।
 
करण ने सोशल मीडिया पर फाउंडेशन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए लिखा,' यश जौहर फाउंडेशन:- यह पूरी तरह से मेहनत से भरा हुआ प्यार हैं... मेरे पिता की यादों में उनके कामों को आगे बढ़ा रहा हूं। मैं यश जौहर फाउंडेशन को लॉन्च करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे लोगों और उनके परिवारों की मदद करने के लिए हमेशा आगे आएगा। फाउंडेशन के लॉन्ग टर्म प्लान के जरिए हम उनकी आर्थिक और सामाजिक रूप से हर तरह की मदद करेंगे।'
 
इसी के साथ कोरोनावायरस के समय में महामारी को ध्यान में रखते हुए करण ने बताया कि, हम यह पूरी उम्मीद जताते हैं कि महामारी के समय में लोगों की मदद करने के लिए जितना जरूरी कदम उठाया जाएगा हम उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।' वहीं फाउंडेशन से जुड़ने के लिए करण ने एक लिंक शेयर किया और लोगों को इसके तहत जुड़ने की बात कही। ताकि वह फाउंडेशन से जुड़े और उनकी मदद की जा सके।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.