ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

करीना कपूर खान ने शेयर की बेटे तैमूर की क्यूट तस्वीर

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

 
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही करीना ने इस तस्वीर को एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। दरअसल करीना द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में तैमूर योगा  मैट पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करते हुए करीना ने लिखा-'आपको कभी समझ नहीं आएगा कि योगा के बाद स्ट्रैचिंग हो रही है या नींद के बाद अंगड़ाई ली जा रही है।' इसके साथ ही करीना ने हैशटैग लॉकडाउन योगा लगाया है।
 
 

 
 
सोशल मीडिया पर तैमूर की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तैमूर की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं । अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड में से एक हैं। वहीं अगर करीना कपूर की बात करें तो, अभिनेत्री करीना कपूर ने अक्टूबर, 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। साल 2016 में करीना और सैफ बेटे तैमूर के माता-पिता बने । इसके बाद अभिनेत्री ने इसी साल पिछले महीने ही 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना इन दिनों अपने दोनों बच्चों को अपना भरपूर समय दे रही हैं।
 
वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। करीना ने इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही अक्टूबर में पूरी कर ली थी। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इस साल के अंत में रिलीज होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.