बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिए इस साल का मदर्स डे बेहद भावुक और यादगार रहा। नवंबर 2025 में बेटे विहान के जन्म के बाद यह उनका पहला मदर्स डे था, जिसे उनके पति विक्की कौशल और बेटे ने खास अंदाज में और भी खूबसूरत बना दिया। अभिनेत्री ने इस खास पल की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की।
कैटरीना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक प्यारा हाथ से लिखा नोट और गुलाबी गुलाबों का खूबसूरत बुके नजर आया। कार्ड पर लिखा था, “हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे माय लव! विहान और पापा कौशल की तरफ से।” इस सरप्राइज ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कपल की जमकर तारीफ की।
एक अन्य तस्वीर में कैटरीना कैफ अपने बेटे विहान के साथ बच्चों की मशहूर किताब ‘द वेरी हंग्री कैटरपिलर’ पढ़ती दिखाई दीं। फोटो में छोटे विहान के नन्हे हाथ किताब के पन्नों को पकड़े नजर आए, जिसने इस पल को और भी प्यारा बना दिया।
गौरतलब है कि विक्की और कैटरीना कैफ की प्रेम कहानी एक अवॉर्ड शो से शुरू हुई थी और बाद में दोनों ने साल 2021 में राजस्थान में निजी समारोह में शादी की। शादी के चार साल बाद नवंबर 2025 में इस कपल ने अपने पहले बच्चे विहान का स्वागत किया, जिसके बाद से दोनों अक्सर अपनी फैमिली लाइफ की खूबसूरत झलकियां साझा करते रहते हैं।