ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कीर्ति सुरेश ने दी कोरोना को मात, फैंस का जताया आभार

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 19, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 19 जनवरी 2022     देशभर में कोरोना के मामले एकबार फिर तेजी से बढ़ रहें हैं। अबतक कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कई सितारें जहां अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं वहीं कई सितारों ने कोरोना को मात दे दी है। 
 
एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश जो पिछले दिनों ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं थी, उन्होंने भी कोरोना से जंग जीत लिया है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने चाहने वालों के साथ साझा की और साथ ही फैंस से मिले प्यार के लिए सभी का आभार भी जताया। 
 
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ मुस्कुराती हुई तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, "निगेटिव का मतलब इन दिनों पॉजिटिव हो सकता है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए आभारी।"
 
कीर्ति के इस पोस्ट पर अबतक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस और फॉलोवर्स राहत की सांस ले रहें हैं और साथ ही साथ सेलेब्स भी कमेंट्स कर कीर्ति पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 
 
मालूम हो कि अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट शेयर कर कोविड पॉजिटिव पाएं जाने की जानकारी साझा की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, "सभी आवश्यक सावधानियों और सुरक्षा उपायों के बावजूद हल्के लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित हूं। जिस तरह से यह वायरस फैल रहा है, वह काफी डरावना है। कृपया सभी कोविड सुरक्षा नॉर्म का पालन करें और सुरक्षित रहें। मैं इस समय आइसोलेशन में हूं और सुरक्षित देखभाल में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में आए, कृपया जांच कराएं।"
 
उन्होंने आगे यह भी कहा, "यदि आपको अभी तक टीका नहीं लगाया गया है, तो कृपया गंभीर लक्षणों से बचने और अपने और अपने प्रियजनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जल्द से जल्द अपने टीके लगवाएं। जल्द से जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है और जल्द ही वापसी करूंगी।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.