ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

'खतरों के खिलाड़ी शो ने मुझे मेंटली स्ट्रांग बनना सिखाया' , वरुण सूद

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 22, 2021

मुंबईसितंबर 22 (न्यूज़ हेल्पलाइन)  वरुण सूद ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में काफी अच्छी तरीके से स्टंट परफॉर्म किये और उनके फैंस उनकी परफॉरमेंस देखकर बेहद इम्प्रेस हुए। शो अपने फिनाले तक पहुंच गया है और वरुण ने की न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत शो को लेकर और बहुत कुछ :

जब उनसे पूछा गया कि वह किसी शो का विजेता बनते देखते है, इसपर उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से हम सभी कंटेस्टेंट विनर है। शो में हमने जो स्टंट परफॉर्म किये वह काफी मुश्किल थे। हम सबने अपने अपने डर का सामना करके इन स्टंट को परफॉर्म किया। जब कोई अपना डर को ओवरकम करता है वह अपने आप में एक विजेता होता है। “

शो पर अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "शो पर मेरा सफर बहुत यादगार रहा। मैंने अपने में बहुत ग्रोथ देखि। फिजिकली फिट होने का महत्त्व मैं हमेशा से जनता था लेकिन इस शो ने मुझे मेंटली स्ट्रांग बनना सिखाया। हम सभी एक परिवार की तरह वहा रहे और सबने मिलकर बहुत अच्छी मेमोरीज बनायीं। “

शो में बाकी कंटेस्टेंट के साथ अपने रिश्ते को लेकर वरुण ने कहा, "मैंने कभी भी रियलिटी  शो में अगर किसी को भाई कहा है तो अपना रिश्ता हमेशा निभाया है। इस शो में तो मैंने बहने भी बनायीं। इस शो पर मुझे बहुत अच्छे लोग मिले और यह तो हमारे रिश्ते की अभी शुरुआत है। “

दिव्या ने अभी हाल ही में बिग बॉस ott जीता, उसपर बात करते हुए वरुण ने कहा, "मैंने 42 दिन इंतजार किया उस से मिलने के लिए। अगर वह ट्रॉफी लेकर नहीं आती तो भी मुझे फर्क नहीं पड़ता क्यूंकि शो में उसकी जर्नी बहुत खूबसूरत रही। ऑडियंस ने उसे बहुत प्यार दिया इसलिए वह शो जीत पायी। हमने उसकी जीत को बहुत अच्छे से सेलिब्रेट किया। “

क्या वरुण बिग बॉस 15 में नजर आने वाले है ,इसपर उन्होंने कहा, "मैं बिग बॉस हाउस के लिए नहीं बना हूँ। मुझसे आप स्टंट करवा लो मैं कर लूंगा लेकिन किसी के साथ उस घर में रहना मेरे बस की बात नहीं है। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.