ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए किरण खेर ने सभी का किया शुक्रिया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 15, 2021

15 जून 2021
 
किरण खेर ने सोमवार को अपना 69वां जन्मदिन मनाया। किरण को उनके खास दिन पर फैंस, दोस्तों और परिवार वालों से ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयाँ मिली। अब किरण ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया है, जिन्होनें उन्हें जन्मदिन पर प्यार भरी विशेज भेजी। 
 
किरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिये ही उन्होंने प्यार भरी शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। वीडियो में किरण कह रही है, "मैं एक बड़ा वाला धन्यवाद कहना चाहती हूं। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। जय हो।"
 
इस वीडियो में किरण व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आ रहीं हैं, और इसे पति अनुपम खेर ने रिकॉर्ड किया है। वहीं अनुपम ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "किरण के जन्मदिन पर आप लोगों की प्यार भरी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। यहाँ वो पर्सनली सबको धन्यवाद बोल रहीं हैं। जय हो।।"
 
आपको बता दे कि किरण एक एक्ट्रेस होने के साथ ही सांसद भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गएं बर्थडे नोट की फोटो भी किरण ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। किरण के चाहने वालों ने जन्मदिन पर उनके लंबे उम्र की कामना की और साथ ही जल्द ठीक होने की दुआएं भी मांगी। 
 
किरण करीब 5 महीने से ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। और इसकी जानकारी अनुपम खेर ने 1 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया पर दी थी। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.