ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

कीर्ति कुल्हारी ने सर्बिया में अकेले मनाया अपना 36वां जन्मदिन

Photo Source :

Posted On:Monday, May 31, 2021

31 मई 2021
 
एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी इन दिनों सर्बिया में छुट्टियां मना रही है। रविवार को कीर्ति का 36वां जन्मदिन था और इस खास दिन को उन्होंने अकेले सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और साथ ही जन्मदिन पर मिले सभी विशेज के लिए उन्होंने लोगों को धन्यवाद भी कहा। 
 
दरअसल कीर्ति ने सोशल मीडिया पर पेस्ट्री खाते हुए अपनी कुछ सेल्फी शेयर की है और कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू मी। प्यार, विशेज और आशीर्वाद के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। लव फ्रॉम सर्बिया।"
 
इन फोटोज़ में कीर्ति अपने सिंपल लुक में भी बहुत खूबसूरत लग रही है। आपको बता दे कि आज कल कीर्ति सर्बिया की गलियों को एक्सप्लोर कर रही है और वह अपने सोशल मीडिया पर वहां की तस्वीरें भी शेयर करती रहती है।
 
कीर्ति के काम की बात करें तो आज के समय में उनकी गिनती बॉलीवुड की उन हसीनाओं में होती है जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म हो या सीरीज या फिर कोई भी प्रोजेक्ट, हर किसी में कीर्ति अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस से दर्शकों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ ही जाती है।
 
वर्कफ़्रंट पर ,वह जल्द ही फिल्म शादिस्तान में नजर आएंगी जिसमे उनके साथ के के मेनन और राज सिंह चौधरी नजर आएंगे। इसके अलावा वह विपुल शाह के मेडिकल थ्रिलर शो 'ह्यूमन' में नजर आएंगी, जिसमें दुनिया भर में इतने सालो से हो रहे मेडिकल ट्रायल को दिखा जाएगा। शो में कीर्ति के साथ शेफाली शाह भी लीड रोल में नजर आएंगी। वही उनका सुपरहिट शो "फोर मोर शॉट्स प्लीज" भी अपने तीसरे सीजन के साथ जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.