ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कीर्ति कुल्हारी ने सर्बिया से शेयर की अपनी सन किस्ड फोटो

Photo Source :

Posted On:Friday, May 28, 2021

आज के समय में  ट्रेवल करना सबके लिए एक सपना हो गया है। कोविड केसेस बढ़ने की वजह से हर देश ने अपने बॉर्डर बंद कर रखे है। लेकिन इस मुश्किल वक़्त में कुछ लकी लोग है जिन्हे ट्रेवल करने का मौका मिल रहा है और अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी इस लिस्ट में आती है। वह फिलहाल सर्बिया में छुट्टियां मना रही है और वहा से उन्होंने शेयर की अपनी सन किस्ड फोटो। 
 
 
 
पिक्चर शेयर करते हुए कीर्ति ने लिखा, "एक कैप्शन लेस पिक्चर.. आप जो देखते हो आपको वही मिलता है। आप जैसे देखते हो आपको वही मिलता है। . लव फ्रॉम सर्बिया “
 
 
 
इस फोटो में कीर्ति बहुत खूबसूरत लग रही है। आज कल वह सर्बिया की गलियों को एक्स्प्लोर कर रही है और वह अपने सोशल मीडिया पर वहा की तस्वीरें शेयर करती नजर आ रही है। इस से पहले वह उत्तराखंड के पहाड़ो में छुट्टियां मनाती नजर आयी थी। 
 
 
 
पिछले महीने कीर्ति ने अपने पति साहिल सहगल से शादी के 5 साल बाद अलग होने का फैसला लिया था। उन्होंने इस बात को लेकर एक लम्बा नोट अपने सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर किया था और उसके बाद सबसे प्राइवेसी की मांग की थी। 
 
 
 
वर्कफ़्रंट पर ,वह जल्द ही फिल्म शादिस्तान में नजर आएँगी जिसमे उनके साथ के के मेनन और राज सिंह चौधरी नजर आएंगे। इसके साथ वह विपुल शाह के मेडिकल थ्रिलर शो 'ह्यूमन' में नजर आएँगी जो दुनिया भर में इतने सालो से हो रहे मेडिकल ट्रायल को दिखायेगा। शो में कीर्ति के साथ शेफाली शाह लीड रोल में नजर आएँगी। 
 
 
 
उनका सुपरहिट शो फोर मोर शॉट्स प्लीज!भी अपने सीजन 3 के साथ जल्द ही लौटेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.