ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

किश्वर मर्चेंट और सुयश रॉय ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, सेलिब्रिटीज ने जमकर लुटाया प्यार

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 5, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 5 अक्टूबर 2021 मोस्ट लवेबल कपल सुयश रॉय और किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपनी पैरेट्सहुड जर्नी को इंज्वाय कर रहे हैं। मालूम हो कि किश्वर ने 27 अगस्त को एक बेबी बॉय को जन्म दिया था, और इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने बेबी बॉय के नाम का भी खुलासा किया था। इस कपल ने अपने नन्हें शहजादे का नाम "निर्वैर" रखा है। 
 
किश्वर और सुयश दोनों ही सोशल मीडिया पर अबतक अपने बेटे निर्वैर की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर तो कर चुके हैं, लेकिन अबतक दुनिया को उसका चेहरा नहीं दिखाया था, लोग उनके बेटे की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे थे, हालांकि अब ये इंतजार खत्म हो गया है। 
 
क्योंकि दोनों ने आज ही बेटे की पहली झलक लोगों के साथ शेयर की है। दुनिया के सामने निर्वैर की पहली झलक को इस कपल ने बहुत ही यूनीक तरह से साझा किया है। दरअसल दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बहुत ही प्यारा रील शेयर किया है, जिसमें उनके बेबी बॉय का चेहरा दिखाई दे रहा है। 
 
यह रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और सभी को खूब पसंद आ रहा है। वहीं सेलिब्रिटीज भी कमेंट्स कर बेबी निर्वैर पर बहुत सारा प्यार लुटा रहें हैं। इस रील को शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन लिखा, "1, 2, 3 रिवील!!!!! कहा था ना जब भी होगा ऐसा ही होगा।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.