ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कृतिका कामरा ने फैबलुक मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट।

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 17, 2021

टेलीविजन इंडस्ट्री से बॉलीवुड करियर में बेहतरीन पहचान बना रही एक्ट्रेंस कृतिका कामरा अपनी फिल्मों के बीच अपने करियर को बेहतरीन बना रही है। हाल ही में कृतिका के निजी जिंदगी और पर्सनल रिलेशनशिप को खबरों में खूब देखा गया था। जिसके कारण इस बार कृतिका ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मिडिया से इस मामले में गलत अफवाह न फैलाने की विनंती की थी।
 
और अब इन सब से दूर कृतिका अपने करियर में अलग-अलग तरीके से काम करती दिख रही है। कृतिका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर किया जिसमें कृतिका 'फैबलुक' मैगजीन के लिए फोटोशूट कराती दिखी। फोटोशूट के दौरान के बिहाइंड द सीन्स और फोटोग्राफ को कृतिका ने शेयर किया। वहीं फैबलुक मैगजीन के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई तस्वीरों को शेयर किया गया।
 
बता दें कि, कृतिका टेलीविजन पर सबसे पहले ‘अर्शिया’ की भूमिका में ‘यहां के हम सिकंदर’ में नजर आयी। ख्याति उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोडक्शन की ‘कितनी मोहब्बत है’ की भूमिका आरोही शर्मा से मिली और उसके बाद सोनी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ ने इन्हें घर घर प्रसिद्ध कर दिया। अब तक कृतिका कई सीरियल और रियालिटी शो में काम कर चुकी हैं ।
 
वहीं 2018 में कृतिका की रिलीज हुई फिल्म 'मित्रों' की बात करें तो,मित्रों एक कॉमेडी लवस्टोरी फिल्म है,जिसे विक्रम मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, और अबुंदेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेसेंट की गई है। फ़िल्म का डायरेक्शन, फ़िल्मिस्तान से प्रसिद्धि नितिन कक्कड़ द्वारा किया गया है। हाल ही में कृतिका अमेजॉन प्राइम की 'ताडंव' सिरीज में नजर आई थी। और कृतिका की अपकमिंग फिल्मों और सिरीज के लिए कई फैंस एक्साइटेड नजर आते भी दिख रहें हैं।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.