ताजा खबर
Vakri Grah: ग्रह का वक्री होना क्या है, इसका असर क्या होता, कौन ग्रह कभी नहीं होते हैं वक्री?   ||    आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||   

वैक्सीन लगवाकर काम पर वापस लौटने को तैयार कुणाल खेमू

Photo Source :

Posted On:Monday, June 21, 2021

21 जून 2021
 
बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की और बताया कि उन्होंने कोविद वैक्सीन लगवा ली है और इसी के साथ वो काम पर वापस लौटने को तैयार है। 
 
1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए कोविद टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। लोग बढ़चढ़ कर अपने और अपने परिवार का टीकाकरण करा रहे हैं, क्योंकि कोविद जैसे खतरनाक वायरस से बचने का यही एक तरीका है। हमारे बॉलीवुड सितारें भी मौका मिलते ही कोरोना वैक्सीन लगवा रहें हैं, और साथ ही लोगों से भी वैक्सीनेशन की अपील कर रहे हैं। 
 
अबतक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने वैक्सीन लगवा ली है, और आज इस लिस्ट में एक्टर कुणाल खेमू का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल अभिनेता ने वैक्सीन लगवाते हुआ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। 
 
फोटो शेयर करते हुए कुणाल ने कैप्शन लिखा, "वैक्सीनेटेड और सेट पर जाने के लिए तैयार हूं। #वैक्सीनेशनडन #स्टेसेफ।" फोटो में आप देख सकते हैं की उन्होने अपनी सेफ्टी का ध्यान ऱखते हुए वैक्सीनेशन के दौरान मास्क लगाया हुआ है। 
 
आपको बता दे कि कुणाल खेमू का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पाव भाजी खाते हुए दिखाई दे रहे थे। कुणाल के इस वीडियो को पत्नी सोहा अली खान ने शेयर किया था। इस वीडियो को साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, "चैंपियंस का नाश्ता।" 
 
कुणाल उस वीडियो में पाव भाजी का आनंद लेते हुए नजर आ रहें थे। हालांकि ये वीडियो बहुत ही क्यूट था, क्योंकि वो जैसे ही पाव भाजी खाते हैं उन्हें बेहद गर्म लगता है। वीडियो में कुणाल के फनी एक्सप्रेशन सभी को बेहद पसंद आएं थे। कुणाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार डिजिटल प्लेटफार्म की फिल्म "लूटकेस" में नजर आएं थे। 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.