प्यार अगर अचानक पुलिस जांच, हत्या और कोर्टरूम की कार्रवाई के बीच फंस जाए तो कहानी कितनी पेचीदा हो सकती है, इसकी झलक लवलॉटरी के टीजर में देखने को मिलती है। अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर यह फिल्म रोमांस को क्राइम और लीगल ड्रामा के साथ मिलाकरएक रहस्यमयी कहानी पेश करती नजर आ रही है। सिर्फ 38 सेकंड का टीजर कई सवाल खड़े करता है, लेकिन कहानी के राज खोलने से बचता है।
टीजर में एक परेशान आदमी, पुलिस की पूछताछ, जांच और बंदूक थामे दस्ताने पहने हाथ की झलक दिखाई देती है। इससे अंदाजा लगाया जासकता है कि रिश्ते की कहानी जल्द ही एक खतरनाक मोड़ लेती है। “प्यार में फंसाया गया एक आदमी” जैसी लाइन सस्पेंस को और बढ़ा देती है।आखिर कौन सच बोल रहा है और कौन किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है, यही सवाल टीजर के बाद दिमाग में घूमता रहता है।
फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला एक शहरी जोड़े की भूमिका में हैं, जिनका रिश्ता कानूनी और नैतिक उलझनों में फंस जाता है। कहानी मेंरोमांस जरूर है, लेकिन मामला सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं रहता। हत्या, पुलिस जांच और कोर्टरूम ड्रामा कहानी को गंभीर रंग देते हैं। फिल्म सच्चीघटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, इसलिए इसके रहस्यमयी पहलू को लेकर उत्सुकता और बढ़ जाती है।
लव लॉटरी का निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है और उन्होंने वरुण मिश्रा के साथ मिलकर संगीत भी तैयार किया है। कहानी अंकुर खत्री ने लिखी है, जबकि कुलदीप भार्गव उर्फ तुषार ने सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कबीर दुहान सिंह, हेमंत पांडे, विजयंत कोहली,इंदिरा कृष्णन और संतोष शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में हैं। रेडआई स्टूडियो की यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अबअसली सवाल यही है कि प्यार की इस लॉटरी में जीत किसकी होगी और हार किस की।
Check Out The Post:-