ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

केजीएफ और कांतारा के निर्माता होम्बले फिल्म्स ने कीर्ति सुरेश स्टारर अलगी फिल्म रघुथाथा का फर्स्ट लुक किया जारी

Photo Source :

Posted On:Monday, December 5, 2022

केजीएफ चैप्टर 2 और कांतारा के निर्माता होम्बले फिल्म्स ने अब अपनी अगली तमिल फिल्म 'रघुथाथा' का फर्स्ट लुकपोस्टर जारी किया है - एक युवा महिला की खुद को खोजने की मजेदार, आशा और खुशी देने वाली कहानी, क्योंकि वह अपने लोगों और जमीन की पहचान की रक्षा के लिए एक चुनौतीपूर्ण यात्रा पर जाती है। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं और इसे अवॉर्ड विनिंग 'फैमिली मैन' लेखकसुमन कुमार द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया हैं, जो उनके निर्देशन में पहली फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू हो चुकी है और इसे2023 गर्मियों में थिएटर्स में रिलीज करने प्लान किया जा रहा है। होम्बले की पहली तमिल फीचर बेहद प्रतिभाशाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताअभिनेता कीर्ति सुरेश के साथ पहला सहयोग है, जिन्होंने कई हिट फिल्मों के साथ मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में बड़े पैमाने पर काम कियाहैं।
 
होम्बले फिल्म्स इस साल दो जबरदस्त हिट के साथ आगे बढ़ रही है जिसमें केजीएफ चैप्टर 2 और कांतारा शामिल हैं। अपने सफल वर्ष को जारीरखते हुए, उन्होंने एक और नई फिल्म रघुथाथा की घोषणा की है, जो एक ऐसे विषय पर एक महिला केंद्रित कहानी है जो कई लोगों के दिलों को छूलेगी। ऐसे में इस पोस्टर के रिलीज पर निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा- 'रघुथाथा एक मजबूत और दृढ़निश्चयी महिला के बारे में एक कॉमेडी ड्रामा है, जो नियमों को चुनौती देकर, अपने सिद्धांतों को कायम रखते हुए, उनके लिए लड़ती है और आखिर में सभी के लिए प्रेरणा बन जाती है। उसकीमुसीबतों औऱ तकलीफों के बीच आप उसकी पहचान को उभरते हुए देखते हैं। मजेदार तरीके से प्रस्तुत की गई यह फिल्म परिवार के हर सदस्य कोहंसाने और आत्मनिरीक्षण करने का वादा करती है। कीर्ति की टैलेंट और वर्सेटिलिटी को देखते हुए वह मुख्य भूमिका निभाने के लिए एकदम सही पसंदहैं और हम उन्हें बोर्ड पर लाकर खुश हैं।
 
होम्बले फिल्म्स ने हमेशा भारतीय दर्शकों को एक अनुभव कराया है। अपनी हालिया रिलीज़ 'कांतारा' की सफलता के साथ उन्होंने एक बार फिरअपनी क्षमता साबित की है और यह प्रदर्शित किया है कि केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता भी एक सॉलिड कंटेंट स्ट्रेटजी का हिस्सा थी। प्रोडक्शनकंपनी के आने वाला नया साल भी बड़ा होने वाला है क्योंकि अगले साल उनकी 4 फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में हैं। प्रभास की सालार सितंबर2023 में रिलीज होने वाली है, फहद फासिल की धूमम भी अगले साल रिलीज होगी। श्रीमुरली अभिनीत बघीरा भी 2023 के अंत से पहले आएगी।प्रोडक्शन कंपनी एक और पैन इंडिया मूवी लाने की योजना बना रहा है, जिसकी जानकारी अभी सीक्रेट ही रखी गई है। कुल मिलाकर उनके पासअगले 2 सालों में आने वाली 14 फिल्मों की एक बड़ी कतार है।
 
उन्होंने फिर से एक शक्तिशाली क्रू और स्टार कास्ट के साथ सफलता के अपने जादुई फॉर्मूले को आजमाया है। अनुभवी अभिनेता एम एस भास्कर,देवदर्शिनी, रवींद्र विजय, आनंदसामी और राजेश बालकृष्णन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्रोडक्शन कंपनी ने सिनेमैटोग्राफर के रूप में यामिनी यज्ञमूर्ति,प्रोडक्शन (आर्ट) डिजाइनर के रूप में रामचरणतेज लबानी, संगीत के लिए 'जय भीम' फेम संगीत निर्देशक सीन रोल्डन, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताकॉस्ट्यूम डिजाइनर पूर्णिमा रामास्वामी और टीएस सुरेश द्वारा फिल्म एडिटिंग के लिए फाइनल किया हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.