ताजा खबर
एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ इंद्र योग, इन 3 राशियों पर भगवान विष्णु रहेंगे मेहरबान   ||    बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||   

मलाइका अरोड़ा ने लिया कोविद वैक्सीन का दूसरा डोज, वैक्सीनेशन हुआ पूरा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 29, 2021

29 जून 2021
 
मलाइका अरोड़ा कभी अपने फिटनेस को लेकर तो कभी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। मलाइका इस उम्र में भी इतनी फिट है कि उनके चाहने वाले उनसे काफी इंस्पायर होते हैं। बता दे एक्ट्रेस ने आज कोविद वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी। 
 
मलाइका ने वैक्सीनेशन के दौरान की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, "जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि हम इसमें साथ हैं। मैं सिर्फ खुद सेफ नहीं होने वाली, बल्कि आपको भी सुरक्षित रख रही हूं। वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए है। मेरे पास फ्रंटलाइन वॉरियर्स का धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं हैं, जो लगातार घर से बाहर निकलकर काम कर रहे हैं। आप सभी का इस अच्छे काम के लिए धन्यवाद।"
 
मलाइका जब वैक्सीन लगवाने पहुंची तो उन्होंने ग्रे कलर की स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई थी, और साथ ही उन्होंने ट्रैक पैंट पहना था। इसके साथ उन्होंने क्रॉप्ड ट्रैक जैकेट ले रखी थी। तस्वीरों के साथ ही मलाइका का वैक्सीनेशन सेंटर से बाहर आते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे पैपराजी द्वारा कैद किया गया है। 
 
जहाँ एक तरफ उनके फैंस को उनका ये लुक पसंद आ रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके आउटफिट के कारण कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी बीच आपको बता दे कि अभी हाल ही में मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का जन्मदिन था। अर्जुन के जन्मदिवस पर अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने करते हुए उन्होंने अर्जुन को अपना सनशाइन बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मलाइका ने खूब सूर्खियां बटोरी थी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.