ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

मल्लिका दुआ की माँ चिन्ना दुआ ने दुनिया को कहा अलविदा

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 12, 2021

June 12, 2021
 

एक्टर कॉमेडियन मल्लिका दुआ की माँ पद्मावती दुआ जिन्हे सब प्यार से चिन्ना दुआ के नाम से जानते थे उन्होंने शुक्रवार की रात इस दुनिया को कहा अलविदा। डॉक्टर पद्मवती दुआ पिछले काफी लम्बे समय से कोरोना से जंग लड़ रही थी और कल आखिरकार कोरोना के कारण  उनकी मृत्यु हो गयी। 

 

पिछले महीने ही मल्लिका के पापा वेटेरन जर्नलिस्ट  विनोद दुआ और उनकी माँ दोनों को कोरोना के कारण गुरुग्राम के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। मल्लिका को भी कोरोना हुआ था लेकिन वह फिर ठीक हो गयी थी। 7 जून को उनके पापा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था लेकिन उनकी माँ घर वापिस नहीं  पायी। 

 

मलिका ने यह खबर देते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "वह कल रात हम सबको छोड़ कर चली गयी। मेरा पूरा दिल..मेरी पूरी ज़िन्दगी... मेरी भगवान्... अम्मा मुझे माफ़ करना मैं आपको बचा नहीं पायी। अपने बहुत अच्छी जंग लड़ी। मेरा दिल ,आप मेरी पूरी ज़िन्दगी हो। “

 

चिन्ना दुआ के जाने पर राजदीप सरदेसाई ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "अधिक शक्तिशालीसबके साथ मिलकर रहने वाली डॉक्टर पद्मावती 'चिन्नादुआ , वेटेरन जर्नलिस्ट  विनोद दुआ की बीवी हफ्तों भर कोरोना से जंग लड़ने के बाद इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गयी।  मेरी प्रार्थना उनके परिवार के साथ। ऐसे मुश्किल वक़्त में शब्दों से अपना दुःख बयान नहीं होता। "

 

22 मई को चिन्ना दुआ ने अपने चाहने वालो को अपना हाल बताते हुए एक लम्बा पोस्ट लिखा था जिसमे उन्होंने बताया था की सबकी दुआओ से वह जल्दी ठीक होंगी  

 

भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.