मुंबई, नवंबर 17(न्यूज हेल्पलाइन) बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेत्री मनीषा कोइराला की अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडियन स्वीट्स ऐंड स्पाइसेस की रिलीज डेट तय कर दी गई हैं। यह फिल्म 19 नवंबर 2021 को रिलीज होगी।
इस बात की जानकारी स्वयं अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए दी। उन्होने ट्रेलर साझा करते हुए लिखा कि," इंडियन स्वीट्स ऐंड स्पाइसेस का ट्रेलर। फिल्म 19 नवंबर को अमेरिका में रिलीज होगी। फिल्म की और जानकारी के लिए इंडियन स्वीट्स ऐंड स्पाइसेस के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज को फॉलो कीजिए।"
साझा की गए ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय परिवार अमेरिका में रहता हैं। मनीषा इस फिल्म में एक भारतीय-अमेरिकन मां का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में आदिल हुसैन उनके पति का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म मूलतः अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए हैं। इस फिल्म को गीता मलिक द्वारा निर्देशित किया गया है।
वर्कफ्रंट की बात करे तो मनीषा आखिरी बार फिल्म 99 सॉन्ग्स में अहम किरदार निभाते हुए नजर आई थीं।वे कार्तिक आर्यन की आगमी फिल्म शहजादा में भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इसके अलावा भी वे कई बड़े बजेट्स की फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।