ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

यूनिसेफ के वैक्सीन कैंपेन का हिस्सा बनी मानुषी छिल्लर, वैक्सीनेशन के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित।

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

कोरोनावायरस के समय में अब वैक्सीनेशन की शुरुआत की जा चुकी है। लोगों को उनकी नॉर्मल जिंदगी वापस करने के लिए अब एकमात्र वैक्सीनेशन ही उपाय है। लोगों के बीच डर भी है और लोगों को इस लड़ाई से लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज भी लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करते नजर आए। ऐसे में मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने यूनिसेफ के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने के लिए कदम उठाया।
 
मानुषी छिल्लर यूनिसेफ के वैक्सीन कैंपेन की जानकारी देती दिखी। साथ ही यूनिसेफ के वैक्सीन कैंपेन का हिस्सा बनते हुए यूनिसेफ की कई तस्वीरों को मानुषी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। बता दें कि, पहले भी मानुषी यूनिसेफ के कई विडियो और तस्वीरों को शेयर करती नजर आई थी। वहीं अब मानुषी यूनिसेफ के वैक्सीनेशन के लिए कदम उठाती दिखी। मानुषी  ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यूनिसेफ के विडियो को शेयर किया जंहा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए वैक्सीन कारगर बताया।
 
इस विडियो को शेयर कर मानुषी ने कैप्शन में लिखा,' जैसे की हम सभी अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए कोवीड वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे तो अब इसकी शुरुआत हो गई है। अपने बच्चों को हर तरह की बिमारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन करवाए..प्लीज आप सभी अपना, अपने प्रियजनों और बच्चों का वैक्सीनेशन करवा  लेे।... इस पोस्ट पर मिल रहे हर लाइक्स एंव कमेंट पर यूनिसेफ पार्टनर पैसे डोनेट करेगा।' इस तरह के कैप्शन के साथ मानुषी लोगों को प्रोत्साहित करती दिखी और यूनिसेफ से जुड़ती नजर आई। 
 
बता दें कि, 2017 में मिस वर्ल्ड जीती मानुषी अब जल्द ही फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रही है। मॉडल और मिस वर्ल्ड की विनर के बाद उनकी डेब्यू फिल्म ऐतिहासिक ड्रामा पर बन रही है। जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। मानुषी की इस फिल्म का नाम 'पृथ्वीराज' हैं जो यशराज फिल्म्स के बैनर के अंडर रिलीज की जाएगी। जिसमे वह पृथ्वीराज की पत्नी 'संयुक्ता' का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म यशराज बैनर के अंडर आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी इसे डायरेक्ट कर रहें हैं।
 
वहीं खबर यह भी है कि, यशराज फिल्म्स की स्पेशल फिल्म का हिस्सा मानुषी छिल्लर होगीं जिसमें वह विक्की कौशल के साथ काम करेंगी। यह एक कॉमेडी फिल्म होंगी। वहीं विक्की और मानुषी दोनों ने ही अब तक कोई कॉमेडी फिल्म में काम नहीं किया दोनों के लिए ही यह पहला एक्सपीरियंस होगा। अब देखना होगा कि मानुषी फिल्मी पर्दे पर डेब्यू कर किस तरह का किरदार निभाएंगी और उनकी अदाकारी दर्शकों को कितनी पसंद आएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.