ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

दिव्यांका त्रिपाठी को मिस करते हुए विवेक दहिया बने मिस्टर खिलाड़ी।

Photo Source :

Posted On:Friday, June 18, 2021

टेलीविजन इंडस्ट्री में दिव्यांका त्रिपाठी अपनी बेहतरीन पहचान बनाती दिखी है वहीं दिव्यांका की अलग-अलग परफोर्मेंस खास तरीके से नजर आती दिखी हैं। इसके साथ ही दिव्यांका के हसबैंड विवेक दहिया भी टेलीविजन सिरीयल में अपनी खास पर्फोर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। हसबैंड-वाइफ की इस जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरों को शेयर करते दिखाई दिए हैं। पर इस दौरान दोनों एक-दूसरे से दूर हैं जिसके कारण सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे को मिस करते दिखाई दिए।
 
दरअसल, इस वक्त दिव्यांका केप टाउन में हैं। जंहा दिव्यांका अपने अपकमिंग रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी क शूटिंग पूरा करती दिख रही है। वहीं टास्क से जुड़े अपडेट्स को शेयर करती दिखाई दे रही है। दिव्यांका ने अन्य कलाकारों के साथ मिलकर इस शो की शूटिंग केपटाउन में शुरू कर दी है। ऐसे में विवेक यंहा मुंबई में हैं और दिव्यांका केप टाउन में।
 
वहीं आज दिव्यांका को मिस करते हुए विवेक ने सोशल मीडिया पर एक अनोखे विडियो को शेयर किया जिसमें वह अक्षय कुमार की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' का गाना जोड़ते दिखे। इस गाने में विवेक ने अपनी अलग-अलग तस्वीरों को जोड़कर गाने को पूरा किया और बताया कि वो अपनी मिसेज खिलाड़ी' को मिस कर रहें हैं। इस विडियो को शेयर कर विवेक ने लिखा,'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी 2021..' 
 
इसी के साथ दिव्यांका ने भी विवेक को मिस करते हुए दोनों की कई तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा,'आज फिर तुम पर प्यार आया हैं...बेहद, बेशुमार आया है..'
 
बता दें कि, खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद, विशाल आदित्य, श्वेता तिवारी, अनुष्का सेन और निक्की तंबोली भी नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, राहुल वैद्य इस सीजन के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे। इस सीजन को केपटाउन में शूट किया जाएगा वहीं पिछला सीजन मुंबई में ही शूट होता दिखा था जंहा शो का नाम भी था मेड इन इंडिया...'।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.