मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी आने वाली फिल्मों की लंबी लिस्ट से फैंस को खुश कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया परसात नए प्रोजेक्ट्स की पुष्टि की है, जिनमें विष्णु मोहन, अनूप सत्यन, प्रियदर्शन, दिलीप पोथन, सत्यन अंथिकाड, जूड एंथनी जोसेफ और जीतू जोसेफजैसे चर्चित फिल्ममेकर्स शामिल हैं। मोहनलाल ने इन फिल्मों को लेकर कहा कि ये दिलचस्प कहानियों और खास फिल्ममेकर्स के साथ रोमांचकसफर होने वाला है।
इस लिस्ट की शुरुआत निर्देशक विष्णु मोहन की फिल्म L367 से होगी। फिल्म के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसेएक थ्रिलर प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इसके बाद मोहनलाल अपने पसंदीदा निर्देशकों में से एक प्रियदर्शन के साथ उनकी 100वीं फिल्म में नजरआएंगे। इसे इमोशनल म्यूजिकल ड्रामा बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह भी है कि मोहनलाल ने प्रियदर्शन की बतौर निर्देशक पहलीफिल्म पूचाक्कोरू मूक्कूथी में भी काम किया था।
निर्देशक दिलीप पोथन के साथ मोहनलाल की फिल्म नेडुमकांडम मिरेकल भी इस स्लेट का हिस्सा है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादाखुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके फैंटेसी जॉनर में होने की चर्चा है। वहीं वराणे आवश्यमुंड फेम अनूप सत्यन के साथ अभिनेता की अगली फिल्मएक अलग तरह की एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर हो सकती है। जूड एंथनी जोसेफ के साथ भी मोहनलाल की नई फिल्म कन्फर्म हो चुकी है, हालांकि इसकेप्लॉट की जानकारी फिलहाल पर्दे में रखी गई है।
मोहनलाल इसके अलावा अनुभवी निर्देशक सत्यन अंथिकाड के साथ भी काम करेंगे और हृदयपूर्वम के बाद यह नया प्रोजेक्ट सामने आएगा। वहींदृश्यम के निर्देशक जीतू जोसेफ के साथ उनकी फिर से जोड़ी बनने जा रही है। इस घोषणा के बाद फैंस के बीच सवाल उठने लगा है कि क्या यह वहीलंबे समय से चर्चा में रही राम होगी या दोनों किसी बिल्कुल नई कहानी के लिए साथ आ रहे हैं।
इन सात फिल्मों से पहले मोहनलाल की अगली बड़ी रिलीज अथिमनोहरम है, जिसका निर्देशन तरुण मूर्ति कर रहे हैं। मीरा जैस्मिन, मुकेश औरजगदीश जैसे कलाकारों वाली यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है। इसके अलावा मोहनलाल पृथ्वीराज सुकुमारन कीखलीफा पार्ट वन और रजनीकांत की जेलर 2 में कैमियो भूमिकाओं में भी नजर आएंगे। साफ है कि आने वाले समय में मोहनलाल के फैंस के लिए बड़ेपर्दे पर मनोरंजन की कोई कमी नहीं रहने वाली।