ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मौनी रॉय के म्यूजिक वीडियो 'दिल गलती कर बैठा है' को मिले 300 मिलियन व्यूज, जताया आभार

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 30, 2021


न्यूज़ हेल्पलाइन- 30 दिसंबर 2021   टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय अबतक कई म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ रहीं हैं। मौनी टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा चुकीं है और अब वे बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी दमदार पहचान बनाने की कोशिश कर रहीं हैं। एक शानदार एक्टर होने के साथ ही मौनी एक कमाल की डांसर भी है। 
 
फिलहाल आपको बता दें कि मौनी रॉय के म्यूजिक वीडियो "दिल गलती कर बैठा है" को 300 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, इस गुड न्यूज़ को एक्ट्रेस ने खुद अपने चाहने वालों के साथ साझा किया है। गाने को 300 मिलियन व्यूज मिलने पर मौनी रॉय ने दर्शकों का आभार जताया है। 
 
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर "दिल गलती कर बैठा है" म्यूजिक वीडियो को 300 मिलियन व्यूज मिलने वाला एक छोटा सा वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, "याय!! बहुत-बहुत धन्यवाद। ग्रेटफुल।"
 
यह म्यूजिक वीडियो इसी साल सितंबर महीने में रिलीज़ हुआ था, जिसे खासतौर पर मौनी रॉय और जुबिन नौटियाल पर फिल्माया गया था। मौनी और जुबिन के अलावा गाने में मीत ब्रोज, गुरमीत चौधरी, हिमांश कोहली  डऔर करिश्मा शर्मा भी नजर आएं थे। 
 
रिलीज के कुछ समय बाद ही यह गाना सुपरहिट हो गया था, यहाँ तक की आज भी लोग इस गाने को सुनना उतना ही पसंद करते हैं। जुबिन नौटियाल ने गाने को अपनी मखमली आवाज से सजाया है जबकि लिरिक्स मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा गया है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.