ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

नागा चैतन्य फिल्म 'लाल सिंह चढ़ा' में बाला के किरदार में आएंगे नजर

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 10, 2021

मुंबईजुलाई 10 2021 - आमिर खान जिन्हे हम सब बॉलीवुड की मिस्टर परफेक्शनिस्ट बुलाते है , उनकी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चढ़ाका इंतजार काफी बेसब्री से हो रहा है। वह अभी फिल्म की शूट लद्दाख में कर रहे हैं और अब उनके प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म में नागा चैतन्य का किया स्वागत। 

 

एक फोटो जिसमे आमिर खानकिरण रावअद्वैत चन्दन और नागा चैतन्य एक साथ नजर  रहे हैशेयर करते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा, "वेलकम बालादिलों को चुराने वालेतुमने हमारा दिल तो पहले ही चुरा लिया है। 

लव

किरण और आमिर. "

 

तेलुगु स्टार नागा चैतन्य ने भी फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा ,"ग्रेटफुल". इस फिल्म के साथ वह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी बीवी सामन्था ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये ये ये। "

 

पहले यह रोल विजय सेतुपति निभाने वाले थे लेकिन डेट इशू के  चलते उन्हें यह प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। उसके बाद टीम ने नागा को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया। इस समय वह टीम के साथ लद्दाख में शूटिंग कर रहे हैं। 

 

लाल सिंह चढा 1994 की सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्पका रीमेक हैं। फॉरेस्ट गम्प  में टॉम हैंक्स लीड रोल में नजर आये थे। यह फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसका IQ बहुत कम है और वह भारत के इतिहास के किस्से अपने हिसाब से दर्शाते हुए नजर आएगा। 

 

फिल्म को अद्वैत चन्दन डायरेक्ट कर रहे  हैं जिन्होंने इस से पहले सीक्रेट सुपरस्टार डायरेक्ट की थी।  फिल्म को अतुल कुलकर्णी ने लिखा हैं।  इसमें करीना कपूर खान के साथ आमिर की लव स्टोरी नजर आएगी। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंसवायकॉम 18 स्टूडियोज और पैरामाउंट पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.