ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका ने कहा दुनिया को अलविदा

Photo Source :

Posted On:Monday, October 4, 2021

मुंबई, अक्टूबर 04  (न्यूज़ हेल्पलाइन) टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इतने सालों से लोगों के बीच काफी  लोकप्रिय है और शो में हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है। शो में नट्टू काका के किरदार  निभाने वाले कलाकार घनश्याम नायक ने कल शाम दुनिया को कहा अलविदा।

घनश्याम नायक 77 साल के थे और काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे।यह खबर नट्टू काका के सभी चाहने वालो के  लिए बहुत बड़े  शॉक के  रूप में आयी। तारक मेहता शो की पूरी कास्ट और क्रू भी इस खबर से काफी सदमे में है।

शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने नट्टू काका को श्रद्धांजलि देते हुए अपने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर की  और लिखा, "ॐ शांति" शो के सभी मेंबर्स ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
घनश्याम नायक को पिछले साल कैंसर डिटेक्ट हुआ था। लेकिन बीमारी के बावजूद भी उन्होंने  काम करना नहीं छोड़ा।  उन्होंने  कुछ समय पहले अपनी आखिरी इच्छा ज़ाहिर की थी जिसमे उन्होंने बताया था कि वह मेकअप के साथ ही मरना चाहते है।

घनश्याम  नायक ने अपने करियर में 350 गुजरती फिल्में की और 100 से ज्यादा नाटक। वह हिंदी फिल्म और टीवी शो का भी हिस्सा रहे लेकिन सबसे ज्यादा प्यार उन्हें नट्टू काका के किरदार ने दिया।

हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.