ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नीति मोहन और निहार पांड्या ने बेटे का नाम 'आर्यवीर' रखा, पहली तस्वीर शेयर की।

Photo Source :

Posted On:Friday, June 18, 2021

बॉलीवुड सिंगर और परफोर्मर नीति मोहन ने हाल ही में बेटे को जन्म देने की खुशखबरी शेयर की थी। जंहा उनकी बहनों शक्ति और मुक्ति ने भी मौसी बनने की खुशी दिखाई थी। बेबी शॉवर के दिन ही यानी के 1 जून के दिन उनके घर नन्हा मेहमान आया। नीति ने हसबैंड और एक्टर निहार के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बेटे के जन्म की जानकारी दी थी वहीं अब नीति ने अपने बेटे के नाम को शेयर किया।
 
नीति और निहार ने बेटे को गोद में लिए हुए अपनी तस्वीरों को शेयर किया। जिसमे नीति-निहार सफेद कपड़ों में बेटे को गोद में लिए नजर आए। बेटे के अंगुलियों को थामें हुए नीति ने तस्वीर शेयर की और बेटे का नाम 'आर्यवीर' बताया। नीति ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा,' बेटे के हाथों को यूं थामें रखना अब तक का सबसे किमती एहसास हैं!! आर्यवीर ने हमें अपने माता-पिता के रूप में चुना हैं इससे अधिक खुशी की बात और क्या होगी, इससे अधिक खुशी आज तक कभी नहीं हुई। हमारी खुशियों और आनंद को तुमने दोगुना कर दिया है।.. बेहद खुश और संतुष्ट!!'
 
इस तरह के पोस्ट के साथ नीति ने बेटे के नाम को शेयर किया साथ ही पहली तस्वीर को शेयर करती दिखी। सोशल मीडिया पर नीति की इन तस्वीरों को खूब शेयर किया जा रहा है। वहीं कई कलाकार उन्हें बधाईयां देते दिखे। बहन मुक्ती, शक्ति और किर्ती भी इन तस्वीरों को शेयर कर उत्सुक नजर आई। 
 
बता दें कि, 15 फरवरी 2019 के दिन नीति मोहन और निहार पांड्या की शादी हुई थी। और अपने शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर दोनों ने माता-पिता बनने की खुशी जाहिर की थी। नीति मां बनने की इस जर्नी को बेहद खास तरीके से एंजॉय करती दिख रही है। वहीं उनके मम्मी-पापा भी नाना-नानी बनने पर खुश नजर आ रहे हैं, हाल ही में उनके डांसिग विडियो को खूब पसंद किया गया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.