ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ऋषि कपूर की पहली बरसी पर पत्नी नीतू कपूर ने शेयर किया भावुक नोट

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

मशहूर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर को गुजरे आज एक साल हो गया है, लेकिन आज भी हर किसी के लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं। अपने शानदार अभिनय और बिंदास एवं कूल और हंसमुख स्वभाव की वजह से ऋषि कपूर आज भी अपने चाहनेवालों के दिलों में जिन्दा हैं। शुक्रवार को ऋषि कपूर की पहली बरसी पर उनकी अभिनेत्री पत्नी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक अनदेखी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है और इसके साथ ही उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक भावुक नोट भी लिखा है। नीतू ने लिखा-'‘पिछला साल पूरी दुनिया के लिए बहुत दुःख और उदासीभरा रहा है, लेकिन हमारे लिए थोड़ा ज्यादा था, क्योंकि पिछले साल हमने उन्हें खो दिया। ऐसा कोई दिन नहीं गया जब हमने उनके बारे में बात न की हो, उन्हें याद ना किया हो क्योंकि वह हमारे अस्तित्व का हिस्सा थे। कभी उनकी बुद्धिमान सलाह, कभी उनकी बातें। होठों पर पर मुस्कान लिए हमने उन्हें पूरे साल सेलिब्रेट किया, क्योंकि वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। हमने यह स्वीकर कर लिया है ज़िंदगी उनके बिना अब वैसी कभी नहीं रहेगी..लेकिन ज़िन्दगी आगे बढ़ेती रहेगी!'
 
 
नीतू कपूर द्वारा शेयर किये गए इस भावुक पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं और नीतू की इस पोस्ट के जरिये ऋषि कपूर को श्रंद्धाजलि दे रही हैं। गौरतलब है, ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया था। नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.