मुंबई, जुलाई 08 आज नीतू कपूर का 63वा जन्मदिन है। इतने सालो से वह हमें एंटरटेन करती आ रही है और आज भी उनके जैसा चार्म और ग्रेस किसी में देखने को नहीं मिलता। उनके ख़ास दिन को और ख़ास बनाने के लिए कल रात उनके परिवार वाले और करीबी लोग उनके साथ थे। बेटी रिद्धिमा ने माँ नीतू को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा मैसेज।
रिद्धिमा ने रणबीर और अपने साथ माँ नीतू की फोटो शेयर की और लिखा ,"मी एंड माइन !हैप्पी बर्थडे माँ। वी लव यू सो मच। "
इसके साथ साथ रिद्धिमा ने कल रात के उनके फैमिली डिनर की फोटो भी शेयर की। इन फोटो में हम देख सकते है रणबीर, करिश्मा कपूर अपनी बेटी के साथ , करीना कपूर खान, आलिया भट्ट अपनी बहिन शाहीन और माँ सोनी राज़दान के साथ, रणधीर कपूर, बबिता, अरमान जैन अपनी बीवी अनीसा मल्होत्रा के साथ, रिद्धिमा के पति भरत साहनी, सभी लोग उनका ख़ास दिन बनाने के लिए उनके साथ थे।
अभी कुछ दिन पहले, नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसको उनके चाहने वालो ने खूब पसंद किया। उन्होंने बेटे रणबीर, बेटी रिद्धिमा, रिद्धिमा की बेटी समारा और आलिया भट्ट के साथ अपनी फोटो शेयर की और लिखा, "मेरी दुनिया" . इस खूबसूरत फोटो को काफी लाइक मिले और सभी ने बहुत पसंद किया।
वर्कफ़्रंट पर ,नीतू कपूर काफी सालो के बाद फिर से फिल्मो में नजर आने वाली है। वह राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएँगी। यह फिल्म उन्होंने ऋषि जी के जाने के बाद शूट की है। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी नजर आएंगे।
हम उन्हें जन्मदिन की बधाई देते है।