ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

घर बैठे मुंबई के मॉनसून का मजा लेती दिखी नेहा धूपिया।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 9, 2021

जून महीने की शुरुआत हो गई है और मुंबई में मॉनसून भी शुरू। हालांकि इससे पहले चक्रवर्ती तूफान के समय मुंबई में बारिश और तूफान का माहौल बना था। पर अब मॉनसून के महीने में बारिश का मजा लेना सबको पसंद हैं वो भी मुंबई की बारिश सबके लिए कुछ अलग एक्सपीरियंस लाती है। जंहा ट्रैफिक जाम होते हैं, सड़को पर पानी जमा हो जाता है तो वहीं कुछ लोग बारिश में भीगने और घर पर बैठ कर ही अलग-अलग व्यंजन बनाकर खाते हैं।

इसके साथ ही मुबंई के इस मॉनसून का मजा बॉलीवुड कलाकार भी लेते दिख रहें हैं। मुंबई में कल रात 12 बजे से लगातार बारिश जारी है। लोग बारिश का मजा अपने-अपने तरीके से ले रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेंस नेहा धूपिया ने घर बैठे मॉनसून का मजा लेने की जानकारी दी। नेहा ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा और बताया कि सुबह 6 बजे वो किस तरह से बारिश का मजा लेती दिखी।

नेहा ने लिखा,' सुबह 6 बजे उठकर, अपने बेड पर बैठे-बैठे नाश्ता करना और मुंबई की बारिश का मजा उठाना..वो भी तब जब आपकी बच्ची आराम सो रही हो और आप आराम से इस बारिश का मजा ले सके।'..इस तरह के पोस्ट के साथ नेहा बारिश का मजा लेती दिखी। इसके पहले एक्टर कुणाल खेमू और उनकी पत्नी सोहा अली भी अपने घर की छत पर बारिश में नाचते दिखे थे।

बता दें कि, हाल ही में नेहा के प्रोडक्शन हाउस द्वारा एक फिल्म को रिलीज किया गया। फिल्म का नाम 'स्टैप आऊट' हैं, जिसे डिस्नी प्लस हाॅटस्टार ओटीटी प्लेटफार्म पर 4 फ़रवरी के दिन रिलीज किया गया। इस फिल्म को ह्रदय ए. नागपाल ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया। वहीं फिल्म को नेहा के साथ-साथ सुरज वाधवा, देव दत्त ने भी  प्रोड्यूस किया । जो बिग गर्ल प्रोडक्शन, स्ट्रैंज लव स्टूडियो, हमारा मूवी, थिंक टाॅकीज प्रोडक्शन हाउस के अंडर बनी। साथ ही  बता दें कि, नेहा अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए हाल ही में अपने पॉडकास्ट शो 'नो फिल्टर नेहा' को जियो सावन पर रिलीज करती नजर आई थी।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.