ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शादी के बाद फर्स्ट बर्थडे पर नेहा कक्कड़ को मिला पति रोहनप्रीत सिंह से शानदार सरप्राइज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 8, 2021

8 जून 2021
 
पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने 6 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके दोस्तों, परिवार वालों और फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। फैंस ने नेहा को स्पेशल महसूस कराने के लिए फोटो कोलाज, वीडियोज़ और एडिट्स बनाकर उनको विश किया। 
 
अपने जन्मदिन पर नेहा पूरे दिन सोशल मीडिया पर छायी रहीं। वहीं शादी के बाद नेहा कक्कड़ का यह पहला जन्मदिन था और ऐसे में पति रोहनप्रीत सिंह ने उनके जन्मदिन को और भी खास और यादगार बना दिया। रोहनप्रीत ने नेहा के लिए एक शानदार सरप्राइज प्लान किया था, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। 
 
रोहन ने नेहा को कई गिफ्ट्स दिए, और वहीं बर्थडे की अरेंजमेंट भी देखने लायक है। नेहा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज़ अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। इन फोटोज में नेहा कभी केक के साथ तो कभी बलून्स के बीच खड़ी होकर पोज दे रहीं हैं। फोटोज में कुछ क्लोज फ्रेंड और फैमिली मेंबर भी है, और साथ ही पति रोहनप्रीत के साथ भी नेहा रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहीं हैं। 
 
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। नेहा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इतने शानदार सरप्राइज के लिए रोहनप्रीत की तारीफ की और साथ ही शुक्रिया अदा भी किया है। नेहा ने कैप्शन में लिखा, "प्रिंस चार्मिंग रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करने के बाद मेरा पहला जन्मदिन। मैं आप सभी को यह नहीं बता सकतीं की उन्होंने (रोहनप्रीत) मुझे क्या दिया है। रोहू ने मुझे लाइफ दी है. .. जिंदगी। ये यकीनन मेरा अबतक का सबसे बेस्ट बर्थडे था। थैंक्यू भगवान जी।"
 
इसके साथ ही नेहा ने अपने फैंस, दोस्तों और सभी का धन्यवाद दिया जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर उनके लिए पोस्ट शेयर किया और खास मैसेज लिखा। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.