ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हिना खान के अपकमिंग म्यूजिक विडियो 'पत्थर वरगी' का नया पोस्टर हुआ रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

टेलीविजन सेलिब्रिटी और एक्ट्रेंस हिना खान अपनी अपकमिंग म्यूजिक विडियो और फिल्मों की तैयारी में जुटती दिखाई दु थी। ऐसे में अब हिना खान जल्द ही एक म्यूजिक विडियो में नजर आएंगी। जिसकी तस्वीरों और विडियो को हिना शेयर करती दिख रही है। हिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग म्यूजिक विडियो 'पत्थर वरगी' के नए पोस्टर को शेयर किया।
 
इस पोस्टर में हिना के साथ तनमय सिंह नजर आ रहे हैं। तनमय कई सिरीयल और म्यूजिक विडियो में नजर आ चुके हैं। इस अपकमिंग गाने और म्यूजिक विडियो 'पत्थर वरगी' को 14 मई के दिन टी-सीरीज के आॅफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। म्यूजिक विडियो को कमल चंद्र ने डायरेक्ट किया। वहीं बी प्राक गाने को गा रहें हैं। जानी ने लिरीक्स लिखे और आर्टिस्ट रनवीर ने गाने को कम्पोस किया। फैंस भी हिना के अपकमिंग म्यूजिक विडियो के लिए एक्साइटेड नजर आए।
 
हिना ने गाने के नए पोस्टर को शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट दिखाई और गाने से जुड़े कलाकारों को टैग करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। पोस्टर की बात करे तो, तनमय नीले रंग के कोर्ट पहने हुए हाथ में गन लिए खड़े हैं वही हिना भी नीले रंग के ड्रेस में दिखी जंहा दोनों के बीच एक लकीर खिंची गई है। साथ ही लिखा गया ' अपने प्यार के लिए लड़ो इससे पहले की देरी हो जाए..'
 
हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक अन्नोउंस किया और फिलहाल उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी टीम हैंडल कर रही है। उनकी टीम ने उनके बिहाल्फ पर यह जानकारी सबको दिया था कि , "यह वक़्त मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत  मुश्किल और कठिन है और ऐसे में मैं कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हूँ। 
 
वहीं 20 अप्रैल को हिना के पापा का कार्डियक अरेस्ट की वजह से देहांत हुआ। उस वक़्त हिना कश्मीर में अपनी म्यूजिक वीडियो के लिए शूट कर रही थी। वह तुरंत ही मुंबई वापिस आयी अपने परिवार के पास और उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक अन्नोउंस किया क्यूंकि वह अभी अपने पापा के जाने के गम से बाहर नहीं आयी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.