ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

न्यू कमर अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' का टीजर हुआ ऱिलीज, टीजर में दिखी अभिमन्यु और सान्या की कमाल की केमिस्ट्री।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 12, 2021

बॉलीवुड के नये चेहरे अभिमन्यु दसानी की आगामी फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' का टीजर आज का रिलीज कर  दिया गया है। इस टीजर को नेटफ्लिक्स के आधिकारिक यूटूयुब चैनल पर रिलीज किया गया है।
अभिमन्यु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा कि, “तो हम रिश्ता पक्का समझे? मीनाक्षी और सुन्दरेश्वर आ रहें लेकर उनकी ये यूनिक प्रेम कहानी। ओनली ऑन नेटफ्लिक्स को 5 नवंबर को।‘’

बता दें कि फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' अभिमन्यु की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे 2018 में  आई  फिल्म मर्द को दर्द नही होता से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई थी परंतु अभिमन्यु की अभिनय कला के लिए क्रिटिक्स ने सराहना की थी। फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' में अभिमन्यु के अलावा के सान्या मल्होत्रा भी  मुख्य किरदार में हैं।

टीजर की बात करे तो, अभिमन्यु और सान्या की जोड़ी टीजर में काफी सुंदर लग रही है। टीजर में सान्या अभिन्यु से प्रश्न पूछती है कि “इस शादी के लिए तुम लायक हो जिसका जबाव देते हुए वे कहते कि मैं एक इंजीनियर हूं और हम इंजीनियर हर काम को पूरे तरीके से निभाते हैं। ‘’ टीजर देखकर तो लग रहा है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

अभिमन्यु  'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' के अलावा निक्कमा और आंख मिचौली में भी नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि अभिमन्यु अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.