ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अपने मूड के हिसाब से मेकअप करना पसंद करती है निक्की तंबोली

Photo Source :

Posted On:Friday, September 3, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 3 सितंबर 2021
 
निक्की तंबोली अपनी फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। वहीं बिगबॉस से बाहर आने के बाद निक्की का नाम भी काफी चर्चा में रहता है। बिगबॉस से उन्हें एक नई पहचान मिली और अब उनका करियर ग्राफ भी तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है। 
 
निक्की ने अपने फैंस को अपने बारे में एक दिलचस्प चीज बताई हैं। दरअसल न्यूज़ हेल्पलाइन से रूबरू होते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने मूड के हिसाब से अपना मेकअप करना पसंद करती है। 
 
एक इवेंट के दौरान न्यूज़ हेल्पलाइन की टीम द्वारा जब उनसे पूछा गया है वो कैसा मेकअप करना पसंद करती है तो निक्की ने कहा, "यह ऑकेजन पर डिपेंड करता है या फिर मेरे मूड पर डिपेंड करता है। अगर मेरा मूड बहुत अच्छा है तो मैं बहुत अच्छा मेकअप करती हूं और अगर मेरा मूड ज्यादा ठीक नहीं है तो मैं लाइट मेकअप करना पसंद करती हूँ।" 
 
बिगबॉस ओटीटी में निया शर्मा की एंट्री के बारे में बात करते हुए निक्की ने कहा, "मैं पर्सनली निया शर्मा को नहीं जानती हूं। लेकिन उम्मीद कर रहीं हूं कि जो भी हो अच्छा हो।" आपको बता दे कि इन दिनों निक्की तंबोली जब भी मीडिया से रूबरू होती है तो बिगबॉस ओटीटी पर अपनी राय जरूर शेयर करती है। 
 
अभी हाल ही में उन्होंने न्यूज़ हेल्पलाइन के एक इंटरव्यू में कहा था कि, "बिगबॉस बिलकुल भी अनफेयर नहीं होता। मुझे बहुत लोगों से नाराजगी होती है जो बिगबॉस पर ब्लेम करते हैं कि बिगबॉस अनफेयर है, ऐसा कुछ नहीं होता है। बिगबॉस सबको सही डिसीजन देते हैं। आप अपनी मेंटालिटी बदल लो बिगबॉस हमेशा फेमस लोगों को सपोर्ट करते हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। जब आप बिगबॉस के अंदर होते हो तो सभी को एक समान ट्रीट किया जाता है।"
 
निक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है जिसका टाइटल 'दिल किसी से' है। इस म्यूजिक वीडियो में निक्की सिंगर अर्जुन कानुंगो के साथ नजर आएंगी।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.